श्रीबालाजी धाम आश्रम, दयालबाग की सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में हुआ अजन्मे का जन्म

संवाददाता अर्जुन रौतेला।

श्रीमद् भागवत कथा में गूंजी बधाइयां, श्रीकृष्ण जन्म पर झूमे भक्त, नंद घर आनंद भयाै जय कन्हैया लाल की… से आनंदित हुआ वातावरण

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की रही धूम, लुटे उपहार, युवाचार्य अभिषेक ने बताया भगवान के अवतारों का महात्म्य

आगरा। उपहारों की बौछारों के मध्य जमकर गूंजी बधाइयां। दयालबाग स्थित श्रीबालाजी धाम आश्रम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा एवं फाल्गुन महोत्सव के चतुर्थ दिवस पर आनंद की अमृत वर्षा हुयी। नंद घर आनंद भयौ जय कन्हैया लाल की…भजन की धुन पर भक्त जमकर झूमे। नंदोत्सव मनाते हुए उपहार खूब लुटाए गए।

शनिवार को कथा के चौथे दिन कथा व्यास युवाचार्य अभिषेक ने अजामिल जी के प्रसंग के साथ शुरूआत की। उन्होंने भगवान के नाम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान का नाम धोखे से भी अगर मुख से निकल जाए तो भी कल्याण कर देता है ऐसा भगवान का दिव्य नाम है। भक्त प्रहलाद जी की कथा प्रसंग में कहा कि प्रहलाद के विश्वास ने भगवान को खंभे से प्रकट होने के लिए विवश कर दिया। प्रहलाद जी चलता फिरता विश्वास का स्वरूप हैं। तत्पश्चात समुद्र मंथन की कथा कहते हुए कहा कि विचारों का मंथन ही समुद्र मंथन है उनका मंथन करके अपने मन पर नियंत्रण पाना ही समुद्र मंथन है। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य उत्सव मनाया गया। नंदोत्सव मनाते हुए लाल के प्रकट होने की बधाई गाईं।

अरविंद जी महाराज ने भगवान के अवतार लेने का मर्म समझाते हुए कहा कि धर्म की स्थापना करने हेतु ही भगवान अवतार लेते हैं। भगवान के अंश हम सभी हैं किंतु हम सभी अपने स्वरूप को माया के जाल में फंसकर भूल चुके हैं। जो अपने स्वरूप को समझ लेता है वो ही आत्म ज्ञान की ज्योति से प्रकाशित हो जाता है।

रविवार को पांचवे दिन श्रीकृष्ण अवतार बाल लीला एवं गोवर्धन पूजा प्रसंग होंगे। कथा में मुख्य यजमान कुंती चौहान (सपरिवार)सहित दैनिक यजमान हरिओम अग्रवाल, प्रेमबिहारी सक्सेना, मुनिश कुलश्रेष्ठ, पवन अग्रवाल ने सपत्नी व्यास पूजन किया। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पार्षद भरत शर्मा और प्रेमदास चौधरी, सीमा गोयल, जीतेंद्र शर्मा सिरसागंज, मुकेश यादव फिरोजाबाद ने श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की आरती की।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सूरत शहर के पांडेसरा विस्तार में श्री राम कथा का आयोजन श्री प्रेमभूषण महाराज जी के कृपा पात्र श्री राजन महाराज जी के मुखविंद से तारीख 13 दिसम्बर से 21 दिसम्बर तक

    गुजरात प्रदेश के सूरत शहर में पांडेसरा विस्तार के राम भक्तों के लिए राम कथा का आयोजन होने जा रहा है आयोजक श्री भाई अखिलेश सिंह श्री भाई अजय सिंह…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर जिला कलेक्टर और गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पांडेसरा से मांडवी और मांगरोल तहसील के गांवों में फैल रहे प्रदूषण को रोकने के लिए श्री दर्शन कुमार ये नायक महामंत्री गुजरात प्रदेश कांग्रेस ने की अपील

    9/11/2025 सूरत गुजरात प्रदेश सुरत जिला के अंतर्गत माडवी–मांगरोल तालुका के गाँवों (करंज, तडकेश्वर, लीमोद्रा, हरियाल आदि) में स्थित एल्यूमिनियम–रबर कंपनियों द्वारा पर्यावरणीय कानूनों का उल्लंघन कर प्रदूषण फैलाने के…

    Leave a Reply