आगरा।एत्मादपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 700 किलो बिजली के तारों के साथ चोर गिरफ्तार ..

एत्मादपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 700 किलो बिजली के तारों के साथ चोर गिरफ्तार ।

 

आगरा। थाना एत्मादपुर पुलिस ने बीती रात बिजली के तार चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह गिरोह थाना एत्मादपुर क्षेत्र और चंदवा थाना क्षेत्र, हाथरस में बिजली के तारों की कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।पुलिस ने बरहन रोड, एत्मादपुर से 700 किलो चोरी किए गए बिजली के तारों के साथ इन चोरों को पकड़ा। आरोपियों के पास से एक लोडर वाहन बरामद किया गया है, जिसका उपयोग चोरी किए गए तारों की ढुलाई में किया जाता था। इसके अलावा एक तार कटर, जिससे तार काटे जाते थे, और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई अंकित सिंह चौहान, एसआई विक्रम सिंह, एसआई राघवेंद्र सिंह, एसआई अवनीश अग्निहोत्री, एसआई अनिल शर्मा, एसआई शिवजीत, एसआई प्रांजुल कठियार, कांस्टेबल जितेंद्र, कांस्टेबल ललित सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र में हो रही बिजली की तार चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ईद-उल-फितर की नमाज का समय (2026)

    संवाददाता :-सुमन कुमार दत्ता पाकुड़ शहर के समस्त मुस्लिम धर्मावलंबियों को सूचित किया जाता है कि ईद-उल-फितर की नमाज 21 मार्च 2026, शनिवार को शहर के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों…

    बहराइच *मटेरा थाना क्षेत्र के नानपारा – बहराइच हाइवे पर बाइक चालक पति को व पत्नी तथा बच्चे को ट्रक ने मारी टक्कर दो की दर्दनाक मौत *मनोज त्रिपाठी.

    हरदी थाना क्षेत्र के महसी गांव निवासी सोनू निषाद (25) वर्ष 2 दिन पहले अपनी पत्नी मंगला (23) वर्ष दो वर्ष के बेटे शिवा के साथ बाइक से अपने ननिहाल…

    Leave a Reply