राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पहलगाम नरसंहार के लिए गृहमंत्री अमित शाह से मांगा इस्तीफ़ा

अर्जुन रौतेला संवादाता। राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा एडवोकेट, महासचिव राजेंद्र गुप्ता, धीरज, सत्य प्रकाश सक्सेना, बी एस फौजदार, प्रदीप चसोलिया, आर एस मौर्य,  पवन कुमार शर्मा, सुरेश अमौरिया,  उमेश जोशी, मुकेश गढ़ौक, नवीन वर्मा, नवीन गर्ग, अमित कुमार शर्मा आदि ने पहलगांव में आतंकियों द्वारा 28 तीर्थ यात्रियों की गोली मारकर निर्मम हत्या पर भारी शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि इस घटना के लिए पूरी तरह से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं। जो बार-बार दावा ठोक रहे थे कि हम आतंक वादियों का सफाया कर के रहेंगे, और देश में आतंकबाद नहीं रहेगा।

पहल गांव में आतंकवादियों ने खुलेआम 28 लोगों की गोली मारकर बर्बर हत्या कर दी। इस घटना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पूरी तरह जिम्मेदार हैं। उनका खुफिया तंत्र सुरक्षा व्यवस्था ताक पर धरी रह गई। आए दिन हमारे सैकड़ों बहादुर सैनिक आतंकवादियों के हाथों में मारे जा रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री मौन साधे हुए हैं। इस दुर्दांत कांड से पूरे देश की आत्मा हिल गई है, और सभी भारतवासी शोक में डूबे हुए हैं। हर देशवासी प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को कोस रहा है और कह रहा है कि हमारी केंद्र सरकार जो आतंकवाद की सफाई की दुहाई देती है, कि आखिर सरकार की सुरक्षा व्यवस्था का क्या हुआ?

अधिवक्ताओं एवं कांग्रेस नेताओं ने इस घटना के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार मानते हुए इस्तीफा की मांग की है तथा मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड रुपए मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ श्री रामलीला महोत्सव का झंडा विसर्जन कार्यक्रम

    ।। कोसी कलां।। धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ श्री रामलीला महोत्सव का झंडा विसर्जन कार्यक्रम पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ झंडा विसर्जन, रामलीला संस्थान के…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में अब चोरों से पुलिस के आला अधिकारी भी सुरक्षित नहीं

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत में पुलिसकर्मी का घर भी सुरक्षित नहीं! जहांगीरपुरा के साकार अपार्टमेंट में PSI के बंद फ्लैट में 4.66 लाख रुपये…

    Leave a Reply