राज्यसभा सांसद नवीन जैन और उत्तर प्रदेश लघु उद्योग विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल की घोषणा

अर्जुन रौतेला। माता जानकी की सेवा और प्रभु श्री राम काज के लिए मिली जिम्मेदारी मेरा परम सौभाग्य, राजा जनक और महोत्सव समिति के पदाधिकारियों की घोषणा करेंगे शीघ्र: मुरारी प्रसाद अग्रवाल

आगरा। 148 वर्षों से आगरा में निरंतर ऐतिहासिक रूप से आयोजित उत्तर भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक महोत्सव रामलीला के अंतर्गत सजाई जाने वाली जनकपुरी के लिए रामलीला कमेटी द्वारा इस बार कमला नगर को चुने जाने के बाद कमला नगर में उत्साह पूर्वक तैयारियाँ शुरू हो गई हैं।
बुधवार रात सेलिब्रेशन रेस्टोरेंट में प्रभु श्री राम और माता जानकी के गगन भेदी नारों के बीच श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख उद्यमी एवं समाजसेवी मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर्स) को सर्वसम्मति से चुना गया।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश लघु उद्योग विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग, महाराजा अग्रसेन सेवा सदन कमला नगर के अध्यक्ष उमेश कंसल, सरास्वती विद्या मंदिर कमला नगर के प्रबंधक राकेश मंगल और लोकहितम के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मुरारी प्रसाद अग्रवाल के नाम की घोषणा करते हुए उनको माला पहनाकर बधाई और शुभकामना दी, उनका स्वागत किया।
सभी अतिथियों ने कमला नगर निवासियों को आश्वस्त किया कि मुरारी प्रसाद अग्रवाल की अध्यक्षता में जनकपुरी का आयोजन बेहद भव्य, दिव्य और यादगार रहेगा। इस बार की जनकपुरी अकल्पनीय, अविश्वनीय और अद्वितीय होगी। मुरारी प्रसाद अग्रवाल को जनकपुरी के आयोजन का अच्छा अनुभव रहा है। इससे पूर्व वे वर्ष 2023 में संजय प्लेस महोत्सव समिति के अध्यक्ष रहे हैं। कमला नगर में पूर्व में आयोजित जनकपुरी महोत्सव में एक बार स्वागत समिति के अध्यक्ष और एक बार सीता जी के डोले के संयोजक भी रहे हैं।


इस अवसर पर मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माता जानकी की सेवा और प्रभु श्री राम के काज करने का अवसर मिलना मेरा परम सौभाग्य है। शीघ्र ही राजा जनक के साथ-साथ महोत्सव समिति के पदाधिकारियों का भी चयन कर लिया जाएगा। कमला नगर के हर ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। प्रभु राम की अगवानी में हर ब्लॉक को सजाएंगे। माता सीता के त्याग-तप और प्रभु राम की मर्यादा को ध्यान में रखकर जनकपुरी महोत्सव के आयोजन में मिथिला नगरी के सब लोग जुटेंगे।


इस दौरान सीए गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल बाडी वाले, राजेश अग्रवाल रसोई रतन, श्रीमती मीरा अग्रवाल, चारू अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, पार्षद पंकज अग्रवाल, पार्षद हरिओम बाबा, राम रतन मित्तल, अनिल अग्रवाल बैंक वाले, राकेश अग्रवाल (आकांक्षा जल सेवा), केके गुप्ता, रंगेश त्यागी, राजीव नागरानी, गुड्डू शर्मा, रामगोपाल अग्रवाल, महेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल हुंडी, मनोज पोली, विजय तार और नीरज अग्रवाल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    ४८ घंटों की चेतावनी पर नहीं माना नगर निगम और खाद्य निरीक्षक तो होगा बड़ा आंदोलन!

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा । थाना जगदीशपुरा क्षेत्र मारुति स्टेट चौराहे के पास मंदिर के पास 3 मीट की दुकानों को चलाया जा रहा है, इस मामले की सूचना विश्व…

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के मांडवी तहसील के अन्तर गत तड़केश्वर गांव में पीने के पानी के लिए बन रही नवनिर्मित टंकी हुई धराशाई गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन भाई ए नायक ने मुख्य मंत्री को पत्र लिखकर तपास करवाने की मांग की

    २१/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल जी उपरोक्त विषय के संदर्भ में स्थानीय नेताओं द्वारा की गई प्रस्तुतियों के अनुसार सूरत ज़िले…

    Leave a Reply