गुजरात के अहमदाबाद मे प्लेन क्रैश,लन्दन जा रहा था एयर इंडिया का विमान, 242लोग थे सवार 133 के मरने की पुष्टि हुई।

आज गुरुवार दोपहर अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के महज 5 मिनट बाद यह विमान शहर के मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से अब तक 133 यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि DGCA की ओर से की गई है।

यह विमान B787 ड्रीमलाइनर था, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ था। विमान ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी और कुछ ही मिनटों में एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर घनी आबादी वाले इलाके में क्रैश हो गया।

कौन-कौन था विमान में सवार?

एयर इंडिया की इस इंटरनेशनल फ्लाइट में कुल 242 लोग सवार थे:

230 वयस्क यात्री

11 बच्चे

2 नवजात शिशु

10 क्रू मेंबर

2 पायलट

इनमें नागरिकता के आधार पर यात्री इस प्रकार थे:

169 भारतीय

53 ब्रिटिश नागरिक

7 पुर्तगाली नागरिक

1 कनाडाई नागरिक

विजय रूपाणी भी थे इस फ्लाइट में सवार

इस हादसे के बाद एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस फ्लाइट में सवार थे। लंदन निवासी नितिन भारद्वाज, जो रूपाणी के करीबी माने जाते हैं, ने बताया कि वह अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। बताया गया कि रूपाणी की सीट संख्या 12 थी।

क्रैश के बाद मचा हड़कंप

हादसे के बाद इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई। विमान में आग लग गई और घटनास्थल से घना काला धुआं उठता देखा गया। दमकल की गाड़ियाँ, पुलिस, और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।

जांच शुरू, DGCA सक्रिय

DGCA ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे से पहले विमान की ओर से MAYDAY कॉल दी गई थी, जो दर्शाता है कि विमान उड़ान के तुरंत बाद किसी गंभीर तकनीकी संकट में फंस गया था।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सर्दियों की छुट्टियों (Winter Vacation) को लेकर ताज़ा जानकारी और शेड्यूल

    उत्तर प्रदेश के स्कूलों में 2025 की सर्दियों की छुट्टियों (Winter Vacation) को लेकर ताज़ा जानकारी और शेड्यूल इस प्रकार है: डिस्क्लेमर:– शीतकालीन छुट्टियों को लेकर यह आंकड़े लगाए गए…

    “राष्ट्रपति–प्रधानमंत्री की उपस्थिति में प्रो. बघेल ने निभाई अहम भूमिका, रूस के राष्ट्रपति से मिलाया हाथ”

    “राष्ट्रपति–प्रधानमंत्री की उपस्थिति में प्रो. बघेल ने निभाई अहम भूमिका, रूस के राष्ट्रपति से मिलाया हाथ” *प्रेम चौहान TN NEWS 24 Desk* नई दिल्ली। आज प्रातः राष्ट्रपति भवन में आयोजित…

    Leave a Reply