एक भाई ने बेच दी अन्य भाइयों की जमीन

एक भाई ने बेच दी अन्य भाइयों की जमीन, पीड़ित भाइयों ने लगाई न्याय की गुहार


फतेहपुर सीकरी। विकासखंड के गाँव मड़ौली में पैतृक संपत्ति को लेकर छह भाइयों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। आरोप है कि संपत्ति पिता के नाम होने के बावजूद भी एक भाई ने ग्रामप्रधान व लेखपाल की मिलीभगत से अवैध रूप से जमीन बेच दी। वहीं पीड़ित भाइयों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की है।
पीड़ित सत्यवीर सिंह के अनुसार वह छः भाई है। जो अलग अलग शहरों में नौकरी करते है। गांव मै उनकी पैतृक संपत्ति भीं है। आरोप हैं कि पिता श्याम सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जिसका फायदा उठाते हुए छोटे भाई तेजवीर ने ग्रामप्रधान करतार सिंह व लेखपाल अजीत सिंह की मिलीभगत से झरौठी निवासी राम गोपाल को सभी के हिस्से की जमीन की जमीन बेच दी। यही नहीं दाखिला खारिज की प्रक्रिया को भी अवैध रूप से अंजाम दिया गया। जब अन्य भाइयों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया जिस पर तेजवीर सिंह द्वारा उनको देख लेने की धमकी भी दी गई। पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ताजमहल में VIP एंट्री के नाम पर खेल! औचक जांच में सामने आया कथित रैकेट

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में पर्यटकों को VIP एंट्री का लालच देकर कथित तौर पर अतिरिक्त धन वसूलने का मामला सामने आया है। यह…

    सूरत के भगवान महावीर कॉलेज के पास रात करीब 10:15 बजे एक कपल पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया।

    सूरत के भगवान महावीर कॉलेज के पास रात करीब 10:15 बजे एक कपल पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। मामूली बात पर हुए विवाद के बाद दो युवकों ने…

    Leave a Reply