फर्जी फर्म बनाकर लाखों की ठगी

फर्जी फर्म बनाकर लाखों की जीएसटी ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार


फतेहपुर सीकरी। फर्जी फर्म बनाकर लाखों की जीएसटी ठगी करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी सन्दीप कुमार पुत्र रमेशचन्द निवासी थाना फतेहपुर सीकरी जिला आगरा यूपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने लोन दिलाने का झांसा देकर पीड़ित से आधार और पैन कार्ड लिए और उसके नाम पर ‘गणपति ट्रेडिंग कम्पनी’ नाम से फर्जी फर्म खोल दी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इस फर्म के जरिए विभिन्न व्यापारियों से माल की खरीद-फरोख्त दिखाई और फर्जी बिल जारी कर करीब 42 लाख रुपये का जीएसटी टैक्स जमा नहीं किया। बाद में फर्म के खाते में आए रुपये को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा कर नकद रूप में खुद हासिल कर लिया। जब जीएसटी विभाग की ओर से टैक्स भुगतान का नोटिस पीड़ित के पास पहुंचा, तब उसे पता चला कि उसके नाम से कोई फर्म चलाई जा रही है। पीड़ित ने 25 फरवरी को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने जीएसटी रिकार्ड खंगाले, बैंक खातों का विवरण निकाला और माल की फर्जी खरीद-बिक्री की पड़ताल कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    रामलीला महोत्सव का हुआ शुभारंभ, हनुमान ध्वज के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

    ।। कोसी कलां ।। झंडा पूजन के साथ शुरू हुआ श्रीरामलीला महोत्सव। भव्य झांकियों के साथ निकली झंडा पूजन की सवारी, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत कोसीकलां। ऐतिहासिक श्रीरामलीला एवं…

    झूठी खबर छपने पर फटकार,फर्जी शिकायत छापने का आरोप, कार्रवाई की मांग

      फतेहपुर सीकरी दैनिक चंबल टाइम्स में 11 सितंबर को एक झूठी खबर प्रकाशित करने के आरोप को लेकर कस्बा निवासी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने संपादक को भेजे शिकायती…

    Leave a Reply