किरावली मे बजरंग दल ने की सेवा सप्ताह की शुरुआत

किरावली -आज जनपद आगरा की किरावली तहसील मे बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह की शुरुआत वृक्षारोपण अभियान चलाकर की गयी। जिसका नेतृत्व बजरंग दल के विभाग संयोजक आर. के. इंदौलिया ने निभाया तो वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया ने कार्यक्रम के दौरान वटवृक्ष लगाते हुए यह जानकारी साझा करते हुए कहा “बजरंग दल द्वारा पुरे भारत वर्ष मे सेवा सप्ताह अभियान चलाया जायेगा जिसके अंतर्गत पुरे देश मे लगभग 10 हजार प्रखंडों मे वृक्षारोपण और चिकित्सा शिविर लगाए जायेंगे वृक्षों का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा वृक्षों से हमें कई लाभ मिलते हैं तथा वृक्ष हमें आक्सीजन प्रदान करते है वृक्ष ही जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाते हैं तथा वन्यजीवों के लिए भी वृक्ष अति महत्वपूर्ण है। बजरंग दल लव जिहाद, गौ रक्षा, धर्मांतरण को रोकने के लिए और हिंदुओं को एकजुट करने के लिए प्रयासरत है तथा वट वृक्ष हमारे संगठन का प्रतीक चिन्ह है”

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा दर्जन पेड़ वट, पाखर, अमलदास, सफेदा, सफेद एगोनिश, अनार, आम,लगाये।

इस मौके पर प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार प्रांत संयोजक दिग्विजय तिवारी विभाग संयोजक आर. के इंदौलिया,जिला संयोजक यदुवीर चाहर,जिला अध्यक्ष सत्येंद्र भारद्वाज,मोनू पचौरी, जिला सत्संग प्रमुख भूदेव शर्मा,जिला उपाध्यक्ष अचल रावत, भाजपा नेता पवन इंदौलिया, राकेश गर्ग, हरेंद्र पहलवान योगेश इंदौलिया, गीतम सभासद,सी पी चाहर,पुष्पेंद्र चाहर, रवि शंकर, पिंकी सरपंच,दीवान सिंह, हरि सिंह, हेमंत चाहर,कन्हैया इंदौलिया,केके डागर,प्रभात चाहर,मनीष चौहान आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका का दिपावली+++++++-

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट दीपावली पर घर बंद करके बाहरगांव जाने वाले नागरिकों के लिए सूरत महानगरपालिका की विशेष एडवाइजरी डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के…

    गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की एतिहासिक सफलता+++++–

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की ऐतिहासिक सफलता: महिला हत्याकांड के आरोपी को मात्र 39 दिनों में आजीवन कारावास **त्वरित जांच और मजबूत पैरवी…

    Leave a Reply