किसान और मजदूरों के हित में सरकार नहीं कर रही काम, संयुक्त किसान क्रांति मोर्चा को मजबूत करके करेंगे बड़ा आंदोलन: चौधरी शाह आलम

अर्जुन रौतेला आगरा। भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्र, भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा और जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन सहित किसानों, मजदूरों और गरीबों के हित से जुड़े देशभर के 110 संगठनों को एकजुट कर गठित किए गए संयुक्त किसान क्रांति मोर्चा द्वारा बुधवार को फतेहाबाद रोड पर होटल अतिथि के निकट स्थित मंडल कार्यालय पर किसानों, मजदूरों और गरीबों के हित में हुंकार भरी गई।


इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था किंतु आज जय जवान तो हो रही है पर जय किसान नहीं हो रही। जवानों की तरह ही भारत सरकार द्वारा किसानों को भी शिक्षा व इलाज प्रदान किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने 60 साल व इससे अधिक उम्र के अन्नदाता किसानों को ₹5000 मासिक वृद्धावस्था पेंशन दिए जाने की भी पुरजोर माँग उठाई।
भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्रत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण शर्म ने बताया कि हमने मिलकर संयुक्त किसान क्रांति मोर्चा का गठन किया है। अब तक इस मोर्चे से लगभग 110 संगठन जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को एमएसपी गारंटी कानून लागू करना चाहिए। हम इसके लिए पुरजोर तरीके से बड़ा आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं।
डॉ. तरुण शर्मा ने जैविक खेती पर बल देते हुए कहा कि डीएपी यूरिया का जहर आज पूरी प्रकृति के अंदर घुल चुका है। अगर हम लोग जैविक खेती नहीं करेंगे तो हमारी आने वाली नस्लें पूरी तरह नष्ट हो जाएंगी। हमारा पूरा संगठन जैविक खेती के पक्ष में खड़ा है। उन्होंने कहा कि इन सभी माँगों को लेकर हम शीघ्र ही उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री को 15 सूत्रीय ज्ञापन देंगे।
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने कहा कि सरकार की तानाशाही चल रही है। सरकार किसानों और मजदूरों के हित में कोई काम नहीं कर रही। महँगाई चरम पर है। शिक्षा के नाम पर खुली लूट चल रही है। ऐसे में हम सब संयुक्त किसान क्रांति मोर्चा को मजबूत करने के लिए एकजुट हैं। शीघ्र ही संयुक्त किसान क्रांति मोर्चा द्वारा एक बड़े आंदोलन का आगाज किया जाएगा।


चमन प्रधान ने भारत सरकार द्वारा गरीब लोगों को दिए गए बिजली कनेक्शन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इन गरीब लोगों के बिजली के बिल माफ किए जाएँ..
संयुक्त मोर्चा के मंडल अध्यक्ष असद आलम खान ने भी किसानों के हित व किसान संगठनों की एकता के संकल्प को दोहराया। इस दौरान जय जवान जय किसान के नारे भी लगाए गए।
भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, प्रदेश प्रभारी सुनील कुमार, समाजसेवी डॉ. प्रकोष्ठ से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रिंकू जी, जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक राजोरिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता बीके मिश्रा, रजनी वर्मा, सुनील, अभिषेक, मुकेश सोलंकी, ओमकार जादौन, रॉकी चौहान आदि किसान देवता और पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    बहराइच *थाना रिसिया पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री का फर्जी सह प्रतिनिधि बनें जालसाजों को किया गया गिरफ्तार *मनोज त्रिपाठी

    प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर मंदिर स्थित शिविर कार्यालय का फर्जी सह प्रतिनिधि बन कर फोन कर अधिकारियों / आम जनमानस पर दबाव बनाते गैर कानूनी कार्य करने…

    गुजरात प्रदेश के पाटण जिले में एक निजी अस्पताल में अमानवीय घटना को लेकर चारों तरफ पड़ रही फिटकर प्रशासन से न्याय की गुहार

    १०/१२/२०२५ टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी गुजरात प्रदेश के पाटन जिले के एक निजी अस्पताल में एक अमानवी घटना सामने आई है। थारा थाना क्षेत्र की एक…

    Leave a Reply