अर्जुन रौतेला आगरा। भारत की महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप की ऐतिहासिक विजय पर आगरा क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार मित्तल ने हृदय की अन्नत गहराइयों से बधाईयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए वीरेन्द्र कुमार मित्तल ने कहा कि भारत की महिला क्रिकेट टीम ने अदम्य साहस, संघर्ष और उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय देते हुए विश्व कप का खिताब जीतकर सम्पूर्ण देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। यह सफलता न केवल भारतीय खेल जगत के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह हर बेटी, हर माँ, और हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

विशेष रूप से आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश का दिल जीत लिया है। उनके हर रन, हर गेंद और हर कैच में उस दृढ़ नारी शक्ति की झलक दिखाई दी जिसने यह सिद्ध कर दिया कि अब बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। दीप्ति ने अपने खेल से आगरा ही नहीं, पूरे ब्रज क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
यह विश्व कप जीत “नारी सशक्तिकरण” का जीवंत उदाहरण है। हमारी महिला खिलाड़ियों ने यह प्रमाणित किया है कि जब अवसर और आत्मविश्वास दोनों साथ हों, तो सफलता अवश्य मिलती है। यह जीत आने वाली पीढ़ियों की बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देगी।
हम भारत की समस्त महिला क्रिकेट टीम, उनके प्रशिक्षकों, सपोर्ट स्टाफ और प्रबंधन को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ और साधुवाद प्रेषित करते हैं।
आप सभी ने यह दिखाया है कि खेल केवल मैदान पर नहीं, बल्कि राष्ट्र के हृदय में एकता, सम्मान और गर्व की भावना जगाता है।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel





