गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पुलिस आयुक्त श्री अनुपम सिंह गहलोत साहब के आवश्यक निर्देश पर ठगी (धोखाधड़ी ) के अपराध में फरार आरोपियों को पकड़ने का मुहिम चल रहा है इसी कड़ी में उधना पुलिस स्टेशन के आला अधिकारियों द्वारा

7/12/2025 टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी

सूरत शहर पुलिस आयुक्त श्री अनुपम सिंह गहलोत साहब, विशेष पुलिस आयुक्त श्री वाबांग जमीर सेक्टर-1 साहब, पुलिस उपायुक्त श्री डॉ. कानन देसाई “जोन-2” साहब एवं कार्यवाहक सहायक पुलिस आयुक्त “सी” डिवीजन साहब द्वारा ठगी (धोखाधड़ी) के मामलों में फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए थे।

उक्त निर्देशों के तहत, उधना पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक श्री एस.एन. देसाई एवं पुलिस निरीक्षक श्री जे.एस. झांबरे के मार्गदर्शन में, सर्विलांस पुलिस उपनिरीक्षक श्री एच.जेड. पटेल के नेतृत्व में सर्विलांस स्टाफ के ए.एस.आई. मोहनसिंह रतन सिंह एवं हेड कांस्टेबल चिराग भाई पितांबर भाई द्वारा तकनीकी सर्विलांस एवं मानव खुफिया जानकारी (ह्यूमन इंटेलिजेंस) के आधार पर निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया:

(1)सुमीर कुमार अशोक भाई पटेल, उम्र 32 वर्ष, व्यवसाय: व्यापार, निवासी: 202, पार्थ कॉम्प्लेक्स, सोहम सर्कल, अल थाण, सूरत, मूल निवासी: ग्राम बिलिया, तालुका सिद्धपुर, जिला पाटन।

**(2)** हितेश भाई कालु भाई डूंगराणी, उम्र 40 वर्ष, व्यवसाय: व्यापार, निवासी: बी-803, पनवेल पैलेस, ए.आर. मॉल के सामने, मोटा वराछा, सूरत।

उधना पुलिस स्टेशन के आला अधिकारियों एवं सर्विलांस स्टाफ द्वारा इस कार्रवाई में अत्यंत सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य किया गया है।

(पकड़े गए अपराध का विवरण )

(1)उधना पुलिस स्टेशन पार्टी-ए

गु.र.नं. 11210047252253/2025

बी.एन.एस. धारा- 316(5), 318(4), 351(3), 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    फैकल्टी ऑफ आगरा के विद्यार्थियों का एडीआरडीई में शैक्षणिक भ्रमण

    संवाददाता अर्जुन रौतेला। फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, आगरा कॉलेज, आगरा के मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (ADRDE) में एक दिवसीय…

    लायन श्री मनोज अग्रवाल का आकस्मिक निधन, लायंस क्लब आगरा विशाल में शोक की लहर

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल के वर्तमान द्वितीय उपाध्यक्ष लायन मनोज अग्रवाल का दिनांक 16 फरवरी 2026 की प्रातः अचानक हृदयाघात (सडन कार्डिएक अरेस्ट) के कारण…

    Leave a Reply