‘ब्लंडर इन स्ट्रोथम’ उपन्यास से साहित्य के क्षेत्र में युवाओं को नई प्रेरणा और जागृति मिलेगी: निशिराज

अर्जुन रौतेला आगरा। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था माधुर्य द्वारा रविवार को गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास द एस्केप रूफटॉप रेस्टोरेंट पर ताजनगरी के चिकित्सक दंपति डॉ. विजय गुप्ता और डॉ. पायल सक्सेना की सुपुत्री दिल्ली पब्लिक स्कूल में नाइंथ क्लास की छात्रा समायरा विजय गुप्ता के अंग्रेजी उपन्यास ‘ब्लंडर इन स्ट्रोथम’ का लोकार्पण किया गया।


अध्यक्षीय उद्बोधन में आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय श्रीवास्तव ने कहा कि एआई, चैट जीपीटी और ऑनलाइन पठन-पाठन के दौर में मौलिक पुस्तकों का लेखन और प्रकाशन निश्चित ही विलुप्त होती पुरानी परंपराओं को पुनर्जीवित करने जैसा भगीरथ यत्न है। समायरा विजय गुप्ता जैसे नवोदित युवाओं का साहित्य लेखन और प्रकाशन किसी युवा क्रांति से कम नहीं.. उन्होंने कहा कि आज बच्चों में सृजन के संस्कारों का पोषण जरूरी है।


पुस्तक की समीक्षा करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. आरएस तिवारी ‘शिखरेश’ ने कहा कि इस मर्डर मिस्ट्री में राजनीतिक भ्रष्टाचार और अमानवीयता पर प्रहार के साथ अस्तित्ववाद की पुकार है, जिसे इतनी कम उम्र में इतनी खूबसूरती से समायरा ने उकेरा है कि उसका लयात्मक गद्य दिल छू जाता है।
मुख्य अतिथि, बुक्स एंड ब्रूज आगरा कम्युनिटी की फाउंडर डॉ. इरमीन फरहत अली ने कहा कि उपन्यास की भाषा सहज और सरल है जिसे पाठक आसानी से समझ सकेंगे। यह क्राईम थ्रिलर व्यापक पाठकों तक अवश्य ही पहुँचना चाहिए।

उन्होंने बताया कि उनकी कम्युनिटी युवा लेखकों को प्रोत्साहित करने का काम निरंतर कर रही है। इसी क्रम में समायरा के साथ भी एक कार्यक्रम शीघ्र ही आयोजित किया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की पूर्व सदस्य निर्मला दीक्षित ने कहा कि मोबाइल की दुनिया से निकलकर साहित्य सृजन का यह प्रयास स्तुत्य है।


माधुर्य के संरक्षक वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजेंद्र मिलन ने भी युवा रचनाकार समायरा को आशीर्वाद दिया। माधुर्य की संस्थापक-अध्यक्ष निशिराज ने कहा कि इस उपन्यास से साहित्य के क्षेत्र में युवाओं को नई प्रेरणा और जागृति मिलेगी।
समायरा गुप्ता ने अपने उपन्यास पर प्रकाश डालते हुए अपनी लेखन यात्रा को साझा किया। शरद गुप्ता और प्रकाश गुप्ता बेबाक ने माधुर्य संस्था का परिचय दिया।


कार्यक्रम का संचालन निशिराज ने किया। डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. पायल सक्सेना, मंजू सक्सेना, धनेश सक्सेना, सावित्री गुप्ता, भगवती प्रसाद गुप्ता, राजकुमार जैन, दुर्गेश पांडे, किरन सिंह और कुमार ललित ने अतिथियों का स्वागत किया।इस दौरान डॉ. सुषमा सिंह, रमा वर्मा, अशोक अश्रु, पं. महेश चंद शर्मा गोपाली, रामेंद्र शर्मा रवि, भरत सिंह परमार, ओम स्वरूप गर्ग, नंद नंदन गर्ग, निधि चतुर्वेदी, मधु सक्सेना, पार्षद भरत शर्मा, बाल रूप विशेषज्ञ डॉ. राकेश भाटिया, डॉ. नवनीत अग्रवाल, डॉ. एनबी सक्सेना, डॉ. दीप्ति माला अग्रवाल, डॉ. जनार्दन पाटिल, रंगकर्मी उमाशंकर मिश्र, नीरज अग्रवाल, डॉ. महेश धाकड़, अंकुश गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, रामकुमार वर्मा और सौरभ अग्रवाल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    ४८ घंटों की चेतावनी पर नहीं माना नगर निगम और खाद्य निरीक्षक तो होगा बड़ा आंदोलन!

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा । थाना जगदीशपुरा क्षेत्र मारुति स्टेट चौराहे के पास मंदिर के पास 3 मीट की दुकानों को चलाया जा रहा है, इस मामले की सूचना विश्व…

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के मांडवी तहसील के अन्तर गत तड़केश्वर गांव में पीने के पानी के लिए बन रही नवनिर्मित टंकी हुई धराशाई गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन भाई ए नायक ने मुख्य मंत्री को पत्र लिखकर तपास करवाने की मांग की

    २१/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल जी उपरोक्त विषय के संदर्भ में स्थानीय नेताओं द्वारा की गई प्रस्तुतियों के अनुसार सूरत ज़िले…

    Leave a Reply