पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक–1, वायुसेना स्थल, आगरा में केंद्रीय विद्यालय संगठन के 63 वें स्थापना दिवस का गरिमामय एवं सांस्कृतिक आयोजन

संवादाता अर्जुन रौतेला। आज दिनांक 15 दिसंबर 2025 को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक–1, वायुसेना स्थल, आगरा में केंद्रीय विद्यालय संगठन के 63 वें स्थापना दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह, हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस विशेष अवसर पर विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी डॉ. भूपेंद्र सिंह एवं डॉ. भावना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अब्बल सिंह एवं श्रीमती आशा सिंह, भूतपूर्व शिक्षक/शिक्षिका, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक–1, वायुसेना स्थल, आगरा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रवीन कुमार मलिक, उप-प्राचार्या श्रीमती विनीता शर्मा, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षकेतर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी श्री हर्ष शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। तत्पश्चात प्राचार्य महोदय द्वारा मुख्य अतिथियों को हरित पौध भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इसके उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रमों में सरस्वती वंदना, समूह गान, भाषण, शास्त्रीय एवं लोक नृत्य, भाषा गीत तथा “विविधता में एकता” विषय पर मनमोहक प्रस्तुतियां शामिल रहीं।


माध्यमिक विभाग की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मणिपुरी नृत्य, भरतनाट्यम एवं केंद्रीय विद्यालय संगठन गीत ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर प्राचार्य महोदय द्वारा अतिथियों को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अंत में मुख्य अतिथियों ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए अपने प्रेरणादायक एवं अनुभवपरक विचार साझा किए। उन्होंने कार्यक्रम की उत्कृष्ट साज-सज्जा, अनुशासन एवं आयोजन व्यवस्था की विशेष सराहना करते हुए संपूर्ण विद्यालय परिवार को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का समापन उपप्राचार्या श्रीमती विनीता शर्मा द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह आयोजन प्राचार्य महोदय के कुशल नेतृत्व तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के समन्वित सहयोग से अत्यंत सफल रहा।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    बहराइच * नानपारा पुलिस द्वारा चोरी के 2 वांछित अभियुक्त किये गये गिरफ्तार * मनोज त्रिपाठी

    बहराइच पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के सुमल डेयरी के कथित 1000 करोड़ रुपए भ्रष्टाचार प्रकरण में सामिल+++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट सुमुल डेयरी के कथित 1000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार प्रकरण में दोषी निदेशकों को चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने की मांग सूरत,…

    Leave a Reply