२१/ १२/ २०२५ टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी
सुरत जिला ट्रैफिक एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गुजरात एस.टी. बस के ड्राइवरों एवं कंडक्टरों को रक्षात्मक (डिफेंसिव) ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया गया। ( श्री ब्रिजेश भाई वर्मा जी)
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्री बृजेश भाई वर्मा ने बताया कि आज सूरत शहर के अडा जन बस डिपो में आज सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाने के उद्देश्य से डिस्ट्रिक्ट ट्रैफिक एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष श्री ब्रिजेश वर्मा द्वारा एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सूरत, नवसारी, बारडोली, वापी और वलसाड डिवीजन के 100 से अधिक एस.टी. बस ड्राइवरों एवं कंडक्टरों को ऑडियो-विजुअल माध्यम से रक्षात्मक ड्राइविंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में हाल ही में हार्ट अटैक से दिवंगत हुए एस.टी. ड्राइवर सलीम भाई की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके पश्चात सड़क सुरक्षा हेतु प्रार्थना का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान श्री ब्रिजेश वर्मा ने यात्रियों की सुरक्षा, यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार, पैदल यात्रियों व अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा, लेन ड्राइविंग, ब्लाइंड स्पॉट, चलते वाहन में मोबाइल फोन अथवा ईयरफोन के उपयोग से होने वाले खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सरकार की राह वीर योजना, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मिलने वाली सरकारी सहायता तथा ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द होने के मामलों की भी जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि कानून सभी के लिए समान है और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करना आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ड्राइवरों एवं कंडक्टरों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने की शपथ दिलाई गई
इस अवसर पर एस.टी. बस डिपो इंचार्ज श्री ओ. जी. सुरती, सूरत ट्रैफिक पुलिस के ए.एस.आई. श्री हसु भाई, हेड कांस्टेबल, सूरत एस.टी. के श्री महेश मोदी तथा श्री हितेश डाखरा उपस्थित रहे।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ नरेंद्र प्रताप सिंह कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel





