*डीएम से मिल पालिकाध्यक्ष ने लगाया विधायक व ठेकेदार पर राजनैतिक दुर्भावना का आरोप*

डीएम से मिल पालिकाध्यक्ष ने लगाया विधायक व ठेकेदार पर राजनैतिक दुर्भावना का आरोप
-विधायक निधि व ठेकेदार के विकास कार्यों की जाँच कराने की मांग की
गढ़मुक्तेश्वर।
गढ़ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सोना सिंह ने अपनी पूरी पालिका बोर्ड़ सदस्यों के साथ डीएम से मुलाकात की। पालिकाध्यक्ष व सदस्यों ने क्षेत्रीय विधायक कमल मलिक पर पार्टीबाजी के तहत राजनीतिक दुर्भावना का आरोप लगाते हुए विधायक निधि से कराए गए विकास कार्यों व ठेकेदार सुनील त्यागी के निर्माण कार्यों की जाँच कराए जाने की मांग की। इस मौके पर समस्त पालिका बोर्ड़ सदस्य मौजूद रहे।
सोमवार को पालिकाध्यक्ष सोना सिंह अपने पालिका बोर्ड़ सदस्यों के साथ जिला मुख्यालय पहुँचे। जहाँ पर उन्होंने जिलाधिकारी अनुज सिंह से मुलाकात करते हुए बताया कि क्षेत्रीय विधायक कमल मलिक द्वारा जो पालिकाध्यक्ष, बोर्ड़ व कर्मचारीगण पर जो आरोप लगाए गए हैं वो पूरी तरह से राजनीतिक संकीर्ण मानसिकता से परिपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि पालिका क्षेत्र में जो भी विकास कार्य कराए गए हैं वो क्षेत्र की जनता की मांग को देखते हुए गुणवत्तापूर्ण कराए गए हैं जिसके फलस्वरूप क्षेत्र की जनता उन्हें विकास पुरूष के नाम से पहचानती है। इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक द्वारा कई कार्यों अपने नीजि स्वार्थ के चक्कर में कराए गए हैं जिनका आम जनता को कोई ताल्लुक नहीं है। केवल अपने लोगों को फायदा पहुंचाने की नियत से ये कार्य दुर्भावना पूर्वक व पैसा कमाने की नियत से कराए गए हैं। पालिकाध्यक्ष व बोर्ड सदस्यों ने विधायक निधि से कराए गए समस्त विकास कार्यों के भ्रष्टाचारों की जाँच कराकर कार्यवाही किए जाने की मांग की।
इसके अलावा पालिकाध्यक्ष व बोर्ड़ सदस्यों ने पालिका ठेकेदार सुनील त्यागी द्वारा की गई शिकायत पर बताया कि ठेकेदार सुनील त्यागी द्वारा किए गए जलकल विभाग व निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। ठेकेदार सुनील त्यागी द्वारा ना तो मानक के अनुसार सामग्री का ही उपयोग ही किया गया है और ना ही मानक के अनुरूप कार्य ही किए गए हैं। जबकि अब ठेकेदार सुनील त्यागी झूठी मनघडंत शिकायतबाजी कर भुगतान करने के लिए नाजायज दबाव बनाया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष व बोर्ड सदस्यों ने ठेकेदार सुनील त्यागी द्वारा किए गए कार्यों की जाँच कराई जाकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। इस अवसर पर पालिका सदस्य रोहित आर्य, उसमान चौधरी, बिरेश कुमार, मोना सिंह, मनोज सक्सेना, रामकिशोर, सुरेन्द्र पंसारी, रामपालसिंह, डॉ0 शमशाद, मोमीन हसन, शहनवाज, राजीव यादव, टीकाराम अहेरिया, ओमप्रकाश पहलवान, मीनाक्षी बंसल, निशा यादव, तनु चौहान, ऊषा देवी, रूखशाना, ऊषा देवी, कुसुम देवी, सुनीता, ओमवती देवी, यशपालसिंह, आदित्य चौहान, सतनाम यादव, महेश बंसल आदि मौजूद रहे।

*रिपोर्ट;-दीपक सागर*

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    चलती ट्रेन में मोबाइल की छीना झपटी में युवक की ट्रेन से गिरने से मौत+++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश अंकलेश्वर पानोली रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरकर 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, मोबाइल छीनने के प्रयास का आरोप…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लिंबायत पुलिस स्टेशन के आला अधिकारियों द्वारा++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लिंबायत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: टेंपो से 56 पेटी शराब के साथ ₹9.37 लाख का मुद्देमाल जब्त गुजरात…

    Leave a Reply