श्री अरविंद सोसायटी की आगरा शाखा ने ग्वालियर रोड पर ग्राम ककुआ के नगला इमली में लगाया ग्रामीण बाल शिविर

संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। श्री अरविंद सोसायटी आगरा शाखा द्वारा ग्वालियर रोड पर ग्राम ककुआ स्थित नगला इमली में समाजसेवी किसान विजय सिंह द्वारा ग्रामीण बच्चों और ग्राम वासियों के समग्र विकास व स्वास्थ्य के लिए समर्पित खेत की जमीन पर निर्माणाधीन स्प्रिचुअल रिट्रीट (आश्रम) परिसर में महर्षि अरविंदो की सहयोगी श्री माँ के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ग्रामीण बाल शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के डेढ़ सौ से अधिक बच्चों को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सहित समग्र विकास का स्वर्णिम अवसर मिला।
‘आपका प्रयास आपका विकास’ के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस ग्रामीण बाल शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, विशिष्ट अतिथि विधायक-पत्नी श्रीमती अनीता कुशवाह और पुडुचेरी से पधारीं श्रीमती कीर्ति अधिकारी ने महर्षि अरविंदो और श्री माँ की तस्वीर पर माल्यार्पण और समक्ष दीप जलाकर किया।
इस दौरान उनके साथ श्री अरविंद सोसायटी आगरा शाखा के अध्यक्ष आलोक कुलश्रेष्ठ, सचिव डॉ. सुनीता गर्ग, उपाध्यक्ष डॉ. योगिता शर्मा, विजय सिंह, सचिन गोयल, सुषमा अग्रवाल, कविता कुलश्रेष्ठ, पूजा भार्गव, जाग्रति अग्रवाल, डॉ. मोहित गुप्ता, बुशरा और पूजा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन युवा समाजसेवी सचिन गोयल ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के समग्र विकास की दृष्टि से श्री अरविंद सोसायटी द्वारा आयोजित यह शिविर सराहनीय पहल है।


उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यहाँ स्प्रिचुअल रिट्रीट पूरी तरह तैयार हो जाने के बाद इस क्षेत्र के ग्रामीण बच्चों को सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर अवसर मिलेंगे। उनकी प्रतिभा को पंख लगेंगे। यहाँ आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों में ग्रामवासियों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत छात्राओं ने लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    अर्जुन रौतेला आगरा। गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय…

    दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के चर्चित कार्यक्रम वंस मोर सीजन-4 में चमके आगरा के दो रचनाकार

    अर्जुन रौतेला आगरा। दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के चर्चित कार्यक्रम वंस मोर सीजन- 4 कवि सम्मेलन में लखनऊ, मेरठ और शाहजहाँपुर के साथ आगरा भी चमका। आगरा की सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती…

    Leave a Reply