गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर से ८० लाख रुपए की ठगी करने वाला आरोपी को साइबर क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

सोशल मीडिया पर फर्जी शिपिंग एजेंट बनकर 80 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सूरत : सोशल मीडिया पर खुद को शिपिंग एजेंट बताकर व्यापारियों के साथ लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को साइबर क्राइम सेल ने अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सूरत के एक व्यापारी से 28.43 लाख रुपये की ठगी की थी, जबकि जांच में गुजरात और उत्तराखंड के अन्य लोगों से भी कुल 80.87 लाख रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी कृपाल जनक भाई भोजक फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शिपिंग एजेंट के रूप में फर्जी पहचान बनाकर व्यापारियों को अपने जाल में फंसाता था। सूरत के एक व्यापारी ने यार्न से कपड़ा आयात करने के लिए आरोपी से संपर्क किया था। आरोपी ने व्यापारी का विश्वास जीतकर कस्टम ड्यूटी, सप्लायर पेमेंट और एजेंट चार्ज के नाम पर 28.43 लाख रुपये वसूल लिए। रकम लेने के बाद आरोपी ने न तो माल भेजा और न ही पैसे वापस किए।

मामले की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने तकनीकी और बैंक डिटेल्स के आधार पर आरोपी की लोकेशन अहमदाबाद में ट्रेस की। इसके बाद साइबर सेल की टीम ने कृपाल जनक भाई भोजक (उम्र 42 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापारियों से संपर्क कर शिपिंग और आयात-निर्यात के नाम पर ठगी करता था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर अन्य मामलों की जांच में जुटी हुई है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    साहित्य साधिका सम्मान से अलंकृत हुईं कवयित्री रेनू उपाध्याय, डॉ. मंजू यादव ‘मृदुल’ को सुधी शिक्षक सम्मान

    अर्जुन रौतेला आगरा। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में साहित्य साधिका समिति, आगरा की ओर से सेठ पदमचंद जैन प्रबंध संस्थान, खंदारी के वातानुकूलित सभागार में भव्य साहित्य साधिका सम्मान समारोह…

    प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी पर गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

    अर्जुन रौतेला आगरा। दयालबाग स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सोमवार को गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर गणपति बप्पा के…

    Leave a Reply