गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका में नए पदाधिकारियों और अधिकारियों के लिए वी आई पी कारे खरीदने का प्रोपोजल

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत मनपा में अधिकारियों के लिए नई V I P कार खरीदने की तैयारी, 2 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना

गुजरात प्रदेश सूरत महानगर पालिका में नए पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के लिए नई V I P कारें खरीदने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार मेयर, स्टैंडिंग चेयरमैन, 7 डिप्टी कमिश्नर और 3 सिटी इंजीनियरों के लिए कुल 10 नई 4X4 वाहन खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

सुरत महानगर पालिका प्रशासन द्वारा अधिकारियों को कार्यालय और वाहन सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि नई गाड़ियों की ऑन-रोड कीमत लगभग 18 से 20 लाख रुपये प्रति वाहन होगी, जिससे कुल खर्च करीब 2 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।इस प्रस्ताव को लेकर शहर में चर्चा शुरू हो गई है। एक ओर मानसून के दौरान शहर की सड़कों पर खड्डों और खराब रास्तों से आम नागरिक परेशान रहते हैं, वहीं दूसरी ओर अधिकारियों के लिए ऑफ-रोड सुविधा वाली 4X4 कार खरीदने की तैयारी पर सवाल उठ रहे हैं।

मनपा प्रशासन का कहना है कि जलभराव और खराब सड़कों वाले क्षेत्रों में आवागमन को ध्यान में रखते हुए इन वाहनों की आवश्यकता महसूस की गई है। हालांकि प्रस्ताव को स्टैंडिंग कमेटी में रखने से पहले पार्षदों की राय भी ली जाएगी।

अब देखने वाली बात यह होगी कि नए जनप्रतिनिधि इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हैं या जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए इस पर पुनर्विचार किया जाएगा।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लिंबायत पुलिस स्टेशन पर लगे गंभीर आरोप मामला पहुंचा हाई कोर्ट

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लिंबायत विस्तार के चाय विक्रेता की पिटाई का मामला हाईकोर्ट पहुँचा अहमदाबाद/सूरत: लिंबायत क्षेत्र में टी-स्टॉल चलाने वाले एक…

    गुजरात प्रदेश के भावनगर में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत के बाद सरकार से आम नागरिको कि अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने की मांग गुजरात में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद…

    Leave a Reply