गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सुरत शहर के उधना विस्तार में भाजपा महिला नेत्री के पुत्र की हत्या से विस्तार सनसनी प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल
गुजरात प्रदेश सूरत शहर के उधना क्षेत्र में भाजपा की महिला नेत्री के पुत्र की निर्मम हत्या की घटना सामने आने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक युवक की पहचान जश दलाल के रूप में हुई है, जो कि होटल व्यवसाय से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात जश दलाल पर घातक हमला किया गया, जिसमें गंभीर चोटें लगने से उनकी मौत हो गई। इस मामले में चकली परमार, पंकज पाटील और मिथिल डोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, मृतक का कुछ लोगों के साथ पुराना विवाद चल रहा था। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और माता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और मृतक के निवास स्थान पर पहुंच गए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और फांसी जैसी सख्त सजा की मांग की है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video





Subscribe to my channel



