सरखेज के बहुचर्चित भारती आश्रम कांड पर सनातनी समाज सेवक श्री अतुल भाई दवे ने कहा कि::::;;:::::

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

बहुचर्चित भारती आश्रम सरखेज पुलिस पीआई पर शिकायत दर्ज न करने का आरोप, पुलिस कमिश्नर से कार्रवाई करने की मांग

गुजरात प्रदेश साड़द सरखेज पुलिस विस्तार के बहुचर्चित भारती आश्रम से जुड़े गंभीर मामले में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, साधु के रूप में पहचान रखने वाले ईश्वरानंद भारती उर्फ इक्का बापू पर एक युवक के साथ कथित अश्लील हरकत करने का आरोप लगाए हैं। पीड़ित युवक द्वारा अपनी पहचान गुप्त रखते हुए सभी आवश्यक सबूत प्रस्तुत किए जाने के बावजूद सरखेज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज नहीं किए जाने का आरोप सामने आया है।

इस मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया है कि संबंधित पीआई द्वारा शिकायत दर्ज न करके आरोपी की गुंडागर्दी और मनोबल को बढ़ावा दे रहे हैं साथ ही आश्रम के संचालकों को बचाने के लिए मिली भगत किए जाने की भी आशंका व्यक्त की गई है।

शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित को न्याय दिलाया जाए वहीं सरखेज पुलिस स्टेशन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों कीभी जांच की मांग, ACB में लोकहित आवेदन की तैयारी

सरखेज पुलिस स्टेशन क्षेत्र में कथित रूप से चल रही अवैध गतिविधियों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, पुलिस निरीक्षक (PI) श्री अतुल चावड़ा की संपत्ति की निष्पक्ष एवं ईमानदारी से जांच कराने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में लोकहित आवेदन दायर करने की तैयारी की जा रही है।

सामाजिक कार्यकर्ता अतुल दवे ने कहा है कि उनकी टीम सरखेज पुलिस स्टेशन की सीमा में विस्तृत जांच करेगी। यदि क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ या अन्य गैरकानूनी गतिविधियां संचालित होती पाई गईं, तो उसके वीडियो एवं अन्य सबूतों के साथ उच्च अधिकारियों और संबंधित विभागों में लोकहित आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गैरकानूनी गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ रही है तथा प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि मामले की पारदर्शी से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    कुष्ठ रोग अनुसंधान के अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ. वेद भारद्वाज की द्वितीय पुण्यतिथि पर कृतज्ञ शहरवासियों ने किया उनका भावपूर्ण स्मरण

    अर्जुन रौतेला आगरा। लेप्रोसी पेशेन्ट्स वेलफेयर सोसायटी, आगरा द्वारा बुधवार शाम संजय प्लेस स्थित होटल पी.एल. पैलेस में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक, राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल रोग संस्थान के पूर्व…

    श्री गणपति महोत्सव पर सूरत शहर पांडेसरा पुलिस टीम द्वारा++++-

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस की पैदल गश्त, गणपति पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   गुजरात प्रदेश सुरत शहर में गणपति उत्सव के दौरान…

    Leave a Reply