गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सूरत मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशकों पर बैंकिंग कानून उल्लंघन का आरोप, वित्त मंत्री को भेजा गया स्मरण-पत्र
गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं किसान नेता दर्शन ए. नायक द्वारा केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को स्मरण-पत्र भेजकर सूरत मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के निदेशकों एवं चेयरमैन के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।
स्मरण-पत्र में आरोप लगाया गया है कि बैंक के निदेशक एवं चेयरमैन THE BANKING LAWS (AMENDMENT) ACT, 2025 का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं। नए बैंकिंग कानून के अनुसार सहकारी बैंकों में निदेशकों का अधिकतम लगातार कार्यकाल 10 वर्ष निर्धारित किया गया है, लेकिन सूरत मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक के कई निदेशक एवं चेयरमैन 10 वर्ष से अधिक समय से पद पर बने हुए हैं। इसके बावजूद उन्होंने न तो इस्तीफा दिया है और न ही नए चुनावों की घोषणा की है।
दर्शन नायक ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी वित्त मंत्रालय, भारतीय रिजर्व बैंक एवं अन्य संबंधित विभागों को आवेदन दिए गए थे, जिसके बाद रिजर्व बैंक द्वारा बैंक का निरीक्षण भी किया गया था। बावजूद इसके अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे हजारों जमाकर्ताओं, शेयरधारकों और आम जनता के हित प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने मांग की है कि बैंक के वर्तमान निदेशकों एवं चेयरमैन को तत्काल पद छोड़ने के निर्देश दिए जाएं, कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा कानूनी प्रावधानों के अनुसार तुरंत नए चुनाव करवाए जाएं।
स्मरण-पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो सहकारी बैंकिंग व्यवस्था की विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता पर गंभीर असर पड़ेगा और जनता का विश्वास कमजोर होगा।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879 855419
Updated Video





Subscribe to my channel




