पाकुड़: झिकरहाटी मंडल में भाजपा की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यशाला आयोजित, ‘हर बूथ भाजपा’ के संकल्प के साथ चुनावी तैयारी तेज

संगठन को मजबूत करने और पारदर्शी वोटर लिस्ट तैयार करने के संकल्प के साथ किस्मत कदमसार में जुटी भाजपा

पाकुड़: आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बूथ स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पाकुड़ प्रखंड के अंतर्गत किस्मत कदमसार में झिकरहाटी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेश मंडल ने की।

कार्यशाला में मुख्य रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रभारी हिसाबी राय और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह मौजूद रहे।

45 बूथों की मतदान सूची सौंपी गई

कार्यक्रम की शुरुआत में पाकुड़ विधानसभा के एसआईआर (SIR) संयोजक कुशमाकर तिवारी और भाजपा जिला महामंत्री रूपेश भगत ने झिकरहाटी मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी 45 बूथों की मतदान सूची मंडल अध्यक्ष सुरेश मंडल को सौंपी। इस कार्यशाला में क्षेत्र की 6 पंचायतों—झिकरहाटी पूर्वी, झिकरहाटी पश्चिमी, किस्मत कदमसार, उदयनारायणपुर और फरसा पंचायत के विभिन्न बूथों के सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

फर्जी मतदाताओं को हटाना और सूची का शुद्धिकरण मुख्य लक्ष्य

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों के मद्देनजर बूथ स्तर पर मतदाता सूची की गहन समीक्षा करना, नए और योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ना और सांगठनिक ढांचे को और अधिक मजबूत करना था।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा:

“विशेष गहन पुनरीक्षण का असली उद्देश्य मतदाता सूची का शुद्धिकरण और उसे पूरी तरह त्रुटि रहित बनाना है। हर हाल में केवल भारत के वैध नागरिकों का नाम ही इस सूची में रहेगा। जो भारत का नागरिक नहीं है, वह यहां का मतदाता भी नहीं हो सकता। चुनाव हमेशा बूथ स्तर से ही जीता जाता है, इसलिए प्रत्येक योग्य व्यक्ति का नाम जोड़ना और फर्जी मतदाताओं को चिन्हित कर हटाना हमारी प्राथमिकता है।”

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी तत्परता के साथ अपने-अपने बूथों पर सक्रिय होने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं को दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण

बैठक के प्रभारी हिसाबी राय ने कार्यशाला में उपस्थित बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) और मंडल के पदाधिकारियों को मतदाता सूची की जांच करने तथा नए मतदाताओं को जोड़ने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक स्वच्छ और पारदर्शी वोटर लिस्ट ही स्वस्थ लोकतंत्र की असली नींव होती है। हिसाबी राय ने एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के तहत नाम जोड़ने, नाम हटाने (विलोपन), आवश्यक संशोधन करने और डुप्लीकेट नामों को चिन्हित कर हटाने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यशाला के समापन पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने “हर बूथ भाजपा” के नारे के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर संगठन को धरातल पर मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया।

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्लास्टिक और फेंके गए तार में फंसा आठ फुट लंबा अजगर, अपनी जान बचाने के लिए करता रहा संघर्ष: वाइल्डलाइफ़ एसओएस ने बचाया

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा केवाइल्डलाइफ़ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने आगरा के सिकंदरा छेत्र से रेप्टाइल्स बचाने के दो अनोखे ऑपरेशन किए। उन्होंने एक आठ फ़ीट लंबे अजगर को बचाया,…

    विद्युत शवदाह गृह के वातानुकूलित प्रतीक्षालय का लोकार्पण — समाज सेवा की प्रेरक मिसाल

    अर्जुन रौतेला आगरा। समाज सेवा का वास्तविक स्वरूप वही है, जो बिना किसी अपेक्षा के जनकल्याण के लिए समर्पित हो। इसी भावना को साकार करते हुए श्याम बंसल एवं डॉ.…

    Leave a Reply