गुजरात प्रदेश सुरत शहर के सर थाना विस्तार से++-++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के सरथाना विस्तार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल में चल रहे कथित देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़

सूरत, शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरथाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने स्वागत बीआरटीएस जंक्शन के पास स्थित होटल सनलाइट पर छापेमारी कर कथित रूप से संचालित किए जा रहे देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को होटल में अनैतिक और अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारकर मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच जारी है तथा इस अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

सूरत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी अवैध और असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्लास्टिक और फेंके गए तार में फंसा आठ फुट लंबा अजगर, अपनी जान बचाने के लिए करता रहा संघर्ष: वाइल्डलाइफ़ एसओएस ने बचाया

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा केवाइल्डलाइफ़ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने आगरा के सिकंदरा छेत्र से रेप्टाइल्स बचाने के दो अनोखे ऑपरेशन किए। उन्होंने एक आठ फ़ीट लंबे अजगर को बचाया,…

    विद्युत शवदाह गृह के वातानुकूलित प्रतीक्षालय का लोकार्पण — समाज सेवा की प्रेरक मिसाल

    अर्जुन रौतेला आगरा। समाज सेवा का वास्तविक स्वरूप वही है, जो बिना किसी अपेक्षा के जनकल्याण के लिए समर्पित हो। इसी भावना को साकार करते हुए श्याम बंसल एवं डॉ.…

    Leave a Reply