गुजरात प्रदेश सुरत शहर में एस आर के फाउंडेशन+++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत में एसआरके फाउंडेशन के संतोक बा अवॉर्ड समारोह में मानवीय मूल्यों और सामाजिक सेवा का हुआ सम्मान

सूरत। एस आर के फाउंडेशन की पहल पर आयोजित प्रतिष्ठित संतोकबा अवॉर्ड समारोह में शामिल होने का अवसर मिला, जो समाजसेवा, मानवता और प्रेरणादायी कार्यों को सम्मानित करने वाला एक भव्य एवं गरिमामय आयोजन रहा।

समारोह का आयोजन श्री गोविंदभाई ढोलकिया एवं उनके परिवार के मार्गदर्शन में अत्यंत भव्यता और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देश के उपराष्ट्रपति हरिवंश नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं गुजरात सरकार के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने भी समारोह में भाग लेकर एसआरके फाउंडेशन की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।

इस वर्ष का संतोकबा मानव रत्न पुरस्कार विश्वप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक एवं एल. वी. प्रसाद आई इंस्टीट्यूट के संस्थापक डॉ. गुल्लापल्ली नागेश्वर राव को प्रदान किया गया। साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री रीमा नानावटी को सम्मानित किया गया।

समारोह में पहली बार सोशल एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड की शुरुआत की गई। यह सम्मान दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा पर्यावरण-अनुकूल उद्योगों को बढ़ावा देने वाले प्रसिद्ध उद्यमी श्रीकांत बोला को समर्पित किया गया।

समारोह की सबसे विशेष बात यह रही कि ढोलकिया और नरोला परिवार के युवा सदस्यों ने पूरे कार्यक्रम का संचालन संभालकर नई पीढ़ी की नेतृत्व क्षमता और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रभावशाली परिचय दिया।

यह आयोजन केवल पुरस्कार वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज में सेवा, संवेदना और सकारात्मक परिवर्तन के मूल्यों को प्रोत्साहित करने का एक प्रेरणादायी मंच भी बना।

अंत में श्री गोविंद भाई ढोलकिया, उनके परिवार तथा एसआरके फाउंडेशन की पूरी टीम को इस सफल एवं प्रेरक आयोजन के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्लास्टिक और फेंके गए तार में फंसा आठ फुट लंबा अजगर, अपनी जान बचाने के लिए करता रहा संघर्ष: वाइल्डलाइफ़ एसओएस ने बचाया

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा केवाइल्डलाइफ़ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने आगरा के सिकंदरा छेत्र से रेप्टाइल्स बचाने के दो अनोखे ऑपरेशन किए। उन्होंने एक आठ फ़ीट लंबे अजगर को बचाया,…

    विद्युत शवदाह गृह के वातानुकूलित प्रतीक्षालय का लोकार्पण — समाज सेवा की प्रेरक मिसाल

    अर्जुन रौतेला आगरा। समाज सेवा का वास्तविक स्वरूप वही है, जो बिना किसी अपेक्षा के जनकल्याण के लिए समर्पित हो। इसी भावना को साकार करते हुए श्याम बंसल एवं डॉ.…

    Leave a Reply