अर्जुन रौतेला आगरा। राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, सामाजिक समरसता एवं सनातन मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश करने वाली सनातन समाज पार्टी (ससपा) की प्रथम केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक अयोध्या में गरिमामय वातावरण में संस्थापक डॉ. वत्साचार्य अशोक पांडे के मार्गदर्शन दिया संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विधिक गठन, भारत निर्वाचन आयोग में पंजीकरण की प्रक्रिया तथा राष्ट्रव्यापी विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से आए राष्ट्रवादी चिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं एवं युवाओं ने सहभागिता कर संगठन को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करने का संकल्प लिया।
बैठक के दौरान पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों की घोषणा की गई। सर्वसम्मति से नीलम पांडेय को राष्ट्रीय अध्यक्ष, सूरज कुमार शुक्ल को राष्ट्रीय सचिव तथा पुनीत कुमार पांडेय को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित हुआ। प्रथम सत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जबकि द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से पार्टी के उपाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी ने संचालन किया। इस दौरान नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों और भावी योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान से बड़ी संख्या में संस्थापक सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी संस्थापक सदस्यों ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मिनट्स रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर पार्टी के गठन एवं संगठनात्मक संरचना का अनुमोदन किया।

इस अवसर पर पार्टी के आगरा प्रभारी आलोक शर्मा ने कहा कि विभिन्न राज्यों से आए राष्ट्रवादी एवं सनातन विचारधारा के लोगों की सहभागिता संगठन की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने कहा कि सनातन समाज पार्टी राष्ट्रहित, सांस्कृतिक अस्मिता, सामाजिक न्याय और आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य करेगी।

नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम पांडेय ने घोषणा की कि अक्टूबर 2026 तक उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ एवं उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों में संगठन का विस्तार कर जिला एवं प्रदेश स्तरीय इकाइयों का गठन किया जाएगा।
बैठक का समापन राष्ट्रीय सचिव सूरज कुमार शुक्ल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं शांति पाठ के साथ हुआ।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel




