अनीता खण्डेलवाल प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। खण्डेलवाल वैश्य परिषद (पंजी.) द्वारा गठित अनीता खण्डेलवाल न्याय संघर्ष समिति ने अनीता खण्डेलवाल के उपचार के दौरान हुई कथित चिकित्सकीय लापरवाही, साक्ष्य छिपाने की आशंका तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है।
समिति के संयोजक प्रदीप खण्डेलवाल ने बताया कि आयुष्मान कार्ड धारक अनीता खण्डेलवाल पत्नी स्वर्गीय अनिल खण्डेलवाल निवासी भैरों बाजार, आगरा का उपचार 27 मई 2026 से कमला नगर स्थित हृदयम हॉस्पिटल में डॉ. दीपक अग्रवाल द्वारा किया गया। बाद में उन्हें सिकन्दरा स्थित प्रभा हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर दीपक अग्रवाल द्वारा शिफ्ट कराया गया। परिजनों का आरोप है कि मरीज को सामान्य एवं स्थिर अवस्था में भर्ती किया गया था, लेकिन उपचार के दौरान स्थिति गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल फरीदाबाद रेफर करना पड़ा, जहां उनकी आपातकालीन ओपन हार्ट सर्जरी की गई।


पीड़ित परिवार का आरोप है कि उपचार के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों की स्पष्ट जानकारी उन्हें नहीं दी गई तथा आवश्यक मेडिकल रिकॉर्ड, कैथ लैब से संबंधित अभिलेख और प्रक्रिया की वीडियो भी उपलब्ध नहीं कराई गई। इससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं और परिवार में न्याय की मांग को लेकर आक्रोश व्याप्त है।
ज्ञापन में कहा गया है कि यह मामला केवल एक परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार प्राप्त करने वाले गरीब एवं मध्यमवर्गीय नागरिकों के विश्वास से भी जुड़ा हुआ है। इसलिए मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

समिति ने मुख्यमंत्री से स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय विशेषज्ञ मेडिकल बोर्ड गठित कर जांच कराने, दोनों अस्पतालों से संबंधित समस्त उपचार अभिलेख, एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी प्रक्रिया की मूल वीडियो, मशीन लॉग, सर्वर डेटा तथा सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराने की मांग की है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, आयुष्मान भारत योजना और जिला प्रशासन की संयुक्त जांच कराने, डिजिटल एवं दस्तावेजी साक्ष्यों के संरक्षण के आदेश जारी करने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों और संस्थाओं के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई है।
ज्ञापन पर समिति के प्रतिनिधियों एवं समाज के वरिष्ठ जनों ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान संजू खण्डेलवाल, महेश गुप्ता, अशोक खण्डेलवाल और दीपक गुप्ता सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे। समिति ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक माध्यमों से संघर्ष जारी रखा जाएगा।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    प्लास्टिक और फेंके गए तार में फंसा आठ फुट लंबा अजगर, अपनी जान बचाने के लिए करता रहा संघर्ष: वाइल्डलाइफ़ एसओएस ने बचाया

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा केवाइल्डलाइफ़ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने आगरा के सिकंदरा छेत्र से रेप्टाइल्स बचाने के दो अनोखे ऑपरेशन किए। उन्होंने एक आठ फ़ीट लंबे अजगर को बचाया,…

    विद्युत शवदाह गृह के वातानुकूलित प्रतीक्षालय का लोकार्पण — समाज सेवा की प्रेरक मिसाल

    अर्जुन रौतेला आगरा। समाज सेवा का वास्तविक स्वरूप वही है, जो बिना किसी अपेक्षा के जनकल्याण के लिए समर्पित हो। इसी भावना को साकार करते हुए श्याम बंसल एवं डॉ.…

    Leave a Reply