मुहर्रम पर्व की तैयारियां शुरू, ताज़िया परमिट फॉर्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ
मुहर्रम पर्व के अवसर पर सूरत शहर में निकलने वाले ताज़िया जुलूसों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आगामी 25 जून 2026 (गुरुवार) को शहादत की रात तथा 26 जून 2026 (शुक्रवार) को यौमे आशूरा के दिन ताज़िया ठंडा किए जाने के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इन आयोजनों को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सूरत शहर ताज़िया कमेटी द्वारा ताज़िया परमिट (अनुमति) फॉर्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके लिए सूरत शहर ताज़िया कमेटी का कार्यालय, बेगमपुरा स्थित मुर्गवान टेकरा, सूरत में कार्यरत किया गया है।
सूरत शहर ताज़िया कमेटी के अध्यक्ष श्री असद कल्याणी ने सभी ताज़िया आयोजकों से अपील की है कि वे समय पर अपने ताज़ियों के परमिट हेतु निर्धारित फॉर्म भरकर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करें, ताकि प्रशासनिक प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके और मुहर्रम का पर्व शांति, सौहार्द एवं अनुशासन के साथ मनाया जा सके
गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel



