गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
शांतिपूर्ण ताज़िया जुलूस के सफल आयोजन पर ताज़िया कमेटी ने जताया आभार
सूरत, 30 जून। मोहर्रम के अवसर पर सूरत शहर में निकले ताज़िया जुलूस के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर सूरत शहर ताज़िया कमेटी के अध्यक्ष असद कल्याणी ने पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, नगर निगम तथा सभी समाजसेवी संगठनों और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया।
असद कल्याणी ने कहा कि सूरत पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत के नेतृत्व में पूरी पुलिस टीम ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सराहनीय कार्य किया। साथ ही सूरत महानगर पालिका, पुलिस शांति समिति, एफओपी, केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल, महापौर मनीषा वकील, डिप्टी मेयर कबीर पीरज़ादा, स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष राजन पटेल, पार्षदों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उन्होंने कहा कि सभी विभागों, स्वयंसेवकों और नागरिकों के आपसी सहयोग एवं समन्वय से पूरे शहर में ताज़िया जुलूस शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा कहीं भी कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित नहीं हुई।
असद कल्याणी ने जुलूस के दौरान सेवा देने वाले स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों और सभी शहरवासियों का विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से भाईचारे, शांति और सौहार्द का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी तरह प्रशासन और नागरिकों के सहयोग से सभी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होते रहेंगे
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel




