गुजरात प्रदेश सुरत शहर के सचिन जी आई डी सी के जाबांज एवम् निडर पुलिस इंस्पेक्टर श्री कुलदीप सिंह +++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के बीच पहुंची सचिन GIDC पुलिस, पुलिस इंस्पेक्टर श्री कुलदीपसिंह गोहिल ने दिया भरोसा – “किसी भी समय करें संपर्क, पुलिस हर पल आपके साथ”

गुजरात प्रदेश सूरत शहर में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए सचिन GIDC पुलिस ने प्रभावित और निचले इलाकों में सक्रियता बढ़ा दी है। संभावित जलभराव और आपदा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस पुलिस इंस्पेक्टर श्री कुलदीप सिंह गोहिल के नेतृत्व में पूरी पुलिस टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से संवाद किया और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर श्री कुलदीप सिंह गोहिल ने प्रत्येक गली और सोसायटी में जाकर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की तथा अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर साझा करते हुए कहा कि यदि रात के किसी भी समय बाढ़ का पानी बढ़े या कोई अन्य आपात स्थिति उत्पन्न हो, तो बिना किसी संकोच के सीधे संपर्क करें। पुलिस टीम तत्काल सहायता के लिए मौके पर पहुंचेगी।

पुलिस ने महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी। अभिभावकों से अपील की गई कि बच्चों को बाढ़ के पानी में खेलने या बाहर जाने से रोकें तथा महिलाएं और अन्य नागरिक बिना आवश्यक कारण घर से बाहर न निकलें। साथ ही लोगों को बिजली के खंभों, खुले तारों और जलभराव वाले खतरनाक स्थानों से दूर रहने की भी सलाह दी गई।

पुलिस इंस्पेक्टर श्री कुलदीपसिंह गोहिल ने नागरिकों से अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों तक भी पुलिस का संपर्क नंबर पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हर समय लोगों की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है।

संकट की इस घड़ी में सचिन GIDC पुलिस की संवेदनशील, मानवीय और जनहितैषी कार्यशैली की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की। पुलिस की सक्रिय उपस्थिति से लोगों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई है तथा यह संदेश गया है कि आपदा की स्थिति में पुलिस पूरी तरह जनता के साथ खड़ी है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर पुलिस कमिश्नर को आवेदन+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के उधना में पुतला दहन के मामले में दर्ज शिकायत वापस लेने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त…

    गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में छात्र संसद गठन समारोह का आयोजन

    अर्जुन रौतेला आगरा। गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर ने 24 जुलाई 2026 को बड़े उत्साह के साथ अपना छात्र संसद गठन समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस कार्यक्रम का…

    Leave a Reply