सुरत शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष धनसुख भाई राजपूत की माताजी का निधन, शोक सभा
सुरत महानगरपालिका के पूर्व पार्षद एवं सुरत शहर कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री धनसुख भाई राजपूत की पूजनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती चंद्रिका देवी भगवतीप्रसाद राजपूत का रविवार, 26 जुलाई 2026 को दुखद निधन हो गया।
सुरत शहर कांग्रेस समिति ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल राजपूत परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
अंतिम संस्कार के उपरांत दिवंगत की श्रद्धांजलि सभा (बैठक) का आयोजन निम्नानुसार किया गया है—
– तिथि: 27 जुलाई 2026 (सोमवार)
– समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
– स्थान: एसएमसी कम्युनिटी हॉल, सोहम सर्कल, कैनाल रोड, अलथाण, सूरत।
सुरत शहर कांग्रेस समिति ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं नागरिकों से श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी एवम् टीम गुजरात की तरफ से राजपुत परिवार को इस दुख की घड़ी में प्रभु सहन शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगत आत्मा को श्री हरि अपने चरणों में जगह दे
Updated Video





Subscribe to my channel




