गुजरात प्रदेश सुरत शहर की यस बी पी कॉमर्स कॉलेज+++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

एसपीबी इंग्लिश मीडियम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में भव्य पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

सार्वजनिक एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित एसपीबी इंग्लिश मीडियम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, सूरत में विद्यार्थियों की शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं वाद-विवाद क्षेत्र की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए भव्य पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रार्थना के साथ हुआ। कॉलेज की इन-चार्ज प्रिंसिपल डॉ. आशीष पंड्या ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर अतिथियों, अध्यापकों एवं विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत किया तथा कॉलेज की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों में विद्यार्थियों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का सुंदर संचालन प्रा. हीरा पंड्या द्वारा किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। पीएच.डी., बी.कॉम. एवं एम.कॉम. के अध्ययनक्रमों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा शैक्षणिक क्षेत्र में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का विशेष सम्मान किया गया।

खेलकूद के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर संस्था का गौरव बढ़ाया।

इसी प्रकार सांस्कृतिक क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। डिबेट एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी तर्कशक्ति, वक्तृत्व-कला, अभिव्यक्ति एवं आत्मविश्वास के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर सार्वजनिक एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष श्री आशीष वकील ने विद्यार्थियों की मेहनत एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर सीखते रहने, मेहनत करने और जीवन में ऊंचे लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में कॉलेज की मैगज़ीन “INDEX” का अनावरण भी किया गया, जिसमें वर्ष 2024-26 के दौरान कॉलेज में आयोजित विभिन्न गतिविधियों तथा विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की झलक प्रस्तुत की गई।

मुख्य अतिथि डिटेक्टर्स ग्रुप ऑफ कंपनीज के नियामक श्री वरुण कंट्रक्टर ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं वाद-विवाद जैसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

सार्वजनिक एजुकेशन सोसायटी के प्रथम उपाध्यक्ष डॉ. किशोर देसाई ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

समारोह में विद्यार्थियों की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित कर उनकी मेहनत को प्रोत्साहन दिया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा का संचार किया।

समूचा कार्यक्रम उत्साह, गौरव एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा ताज हाफ मैराथन की पहली प्रोमो रन में दौड़ा ताजनगरी का जोश, 1500 से अधिक धावकों ने लगाई दौड़

    अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी को फिटनेस नगरी बनाने और दुनिया को प्रेम का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली आगरा ताज हाफ मैराथन के चौथे संस्करण की पहली…

    गुजरात स्टेट मॉनिटरिंग सेल का डिंडोली क्षेत्र में++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर के डिंडोली क्षेत्र में विदेशी शराब के अड्डे पर स्टेट मॉनिटरिंग सेल की छापेमारी, 11 आरोपी गिरफ्तार **सूरत: सूरत…

    Leave a Reply