
आगरा के फतेहपुर सीकरी में शुक्रवार को गांधी जयंती मनाई गई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया। नगर अध्यक्ष रमजान उस्मानी के नेतृत्व में फतेहपुर सीकरी बस स्टैंड पर स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण की गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान मौजूद पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भाव के विचारों को याद किया।
कार्यक्रम में डिप्टी चेयरमैन साबिर कुरैशी, नगर अध्यक्ष रमजान उस्मानी, चौधरी दिनेश सोगरवाल, उपाध्यक्ष अफसार कुरैशी, सभासद शकील, सद्दाम उस्मानी, सचिव नासिर कुरैशी, प्रमोद पंडित, अल्पसंख्यक विधानसभा अध्यक्ष आरिफ अल्वी, सचिव सनी अल्वी, पूरन सिंह सेनी, सचिव जुबेर कुरैशी, सचिव शुभराती अल्वी और राधा जाटव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Updated Video





Subscribe to my channel




