गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
सूरत मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर डॉ. हर्ष पंचाल की आत्महत्या का मामला गंभीर चिंता का विषय, रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना के आरोपों की निष्पक्ष जांच हो**
सूरत के मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर डॉ. हर्ष पंचाल की आत्महत्या के मामले में रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना के आरोपों ने मेडिकल कॉलेजों में विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. हर्ष पंचाल को मेडिकल कॉलेज में कथित तौर पर रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा था। बताया गया है कि वायरोलॉजी लैब में उन्हें तथा अन्य जूनियर डॉक्टरों को करीब दो घंटे तक बैठाकर अपमानित किया गया। इसके बाद डॉ. हर्ष अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाए गए। इस घटना ने चिकित्सा शिक्षा से जुड़े संस्थानों में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और सम्मानजनक वातावरण को लेकर गंभीर चिंता पैदा की है।
इस मामले में विद्यार्थियों द्वारा प्रशासन और पुलिस के समक्ष रैगिंग एवं मानसिक प्रताड़ना की शिकायतें दर्ज कराई गईं। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से भी चार जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ रैगिंग की शिकायत की गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, खटोदरा पुलिस ने 11 अक्टूबर को डॉ. दीक्षिता और डॉ. हीना को गिरफ्तार किया था तथा आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
नई सिविल अस्पताल के डॉ. हर्ष पंड्या आत्महत्या-रेगिंग मामले में डॉ. निराली वसावा भी गिरफ्तार
न्यू सिविल हॉस्पिटल के डॉ हर्ष पंड्या आत्महत्या और रैगिंग मामले में चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
नई सिविल अस्पताल से जुड़े डॉ. हर्ष पंड्या आत्महत्या-रेगिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डॉ. निराली वसावा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में चारों आरोपियों को पुलिस ने अपने शिकंजे में ले लिया है।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में 16 दिन पहले डॉ. अनुज महेश्वरी को भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel




