अर्जुन रौतेला आगरा। आगामी 15 नवंबर को जीआईसी मैदान, पचकुइयां में आयोजित होने वाले विशाल दलित सम्मेलन की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अलबतिया–जयनगर में जनसभा आयोजित कर लोगों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई।

जनसभा में मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से एकजुट होकर सम्मेलन को ऐतिहासिक सफल बनाने का आह्वान किया। पूर्व एमएलसी डॉ. असीम यादव ने कहा कि सम्मेलन समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने और पीडीए की एकता मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

आगरा दक्षिण विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विनय अग्रवाल ने कहा कि हर वह व्यक्ति दलित है, जो पीड़ित, दुखी और अपमानित है। यह सम्मेलन किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, सम्मान और अधिकारों की आवाज है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल सामाजिक सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि लोकतंत्र, वोट और संविधान की रक्षा की भी लड़ाई है। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब प्रत्येक नागरिक के मत और संवैधानिक अधिकारों का सम्मान होगा।

समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत और एकजुटता के साथ सम्मेलन की सफलता के लिए जुटने की अपील की। उल्लेखनीय है कि सम्मेलन को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे, जबकि संयोजन सांसद रामजीलाल सुमन करेंगे।

जनसभा के बाद जवाहरपुरम, जयनगर, पुष्प नगर और अलबतिया क्षेत्रों में पंपलेट वितरित कर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों से 15 नवंबर को जीआईसी मैदान पहुंचने की अपील की गई।

कार्यक्रम का आयोजन एससी-एसटी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष बबलू जाटव ने किया तथा संचालन दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सतीश चाहर ने किया। इस अवसर पर राहुल चौधरी, हुकुम सिंह जाटव, सोमेश गुप्ता, विमल वाल्मीकि, जिनेश अग्रवाल, बबलू यादव, हिमांशु यादव और भानु प्रताप जाटव सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel



