लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने उद्यान एवं कृषि निर्यात मंत्री से उद्योगों के हित में उठाए कई मुद्दे

लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने उद्यान एवं कृषि निर्यात मंत्री से उद्योगों के हित में उठाए कई मुद्दे

रिपोर्ट प्रेम चौहान TN NEWS 24 AGRA

आगरा।

लघु उद्योग भारती के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय उद्यान एवं कृषि निर्यात मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार दिनेश प्रताप सिंह से आगरा आगमन पर रविवार देर रात सर्किट हाउस में भेट की।

इस दौरान प्रमुख रुप से आगरा मंडल में वर्तमान में कोल्ड स्टोरेज के आलू के स्टाफ एवं भाव पर चर्चा हुई। प्रतिनिधि मंडल द्वारा माननीय मंत्री जी से निवेदन किया गया कि उत्तर प्रदेश में प्रोसेसिंग आलू की वैरायटी को प्रोत्साहित करने हेतु बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया जिसके द्वारा स्थानीय किसान निर्यात होने वाली एवं प्रोसेसिंग में यूज होने वाली आलू की वेरायटी को उत्पादित कर सके जिसके द्वारा किसानों की आय भी बढ़ेगी एवं फूड प्रोसेसिंग उद्योग को कच्चे माल की उपलब्धता और देश को उत्पादों के माध्यम से विदेशी मुद्रा का आगमन होगा l

दूसरा मुद्दा आगरा मंडल में कोल्ड स्टोरेज के टेक्निकल मॉर्डनाइजेशन के संदर्भ में सरकार द्वारा प्रोत्साहन एवं अनुदान की राशि को बढ़ाने की मांग की l प्रोसेसिंग की वैरायटी के लिए पहले से मौजूदा कोल्ड स्टोरेज की तकनीक को सुधार करने की आवश्यकता है जिससे कि ह्यूमिडिटी कंट्रोल, कार्बन डाइऑक्साइड कंट्रोल के माध्यम से आलू की गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जा सके जिससे कि उनकी गुणवत्ता अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप रहे l

माननीय मंत्री जी द्वारा भी सभी उद्योगों एवं किसानों को हर संभव मदद एवं प्रोत्साहन दिए जाने का भरोसा दिया गया l

बैठक मे लघु उद्योग भारती के महासचिव विजय गुप्ता, महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी भानु महाजन, सह कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सचिव सौरभ गुप्ता, अरविंद शुक्ला एवं डिप्टी डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर कौशल नीरज प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका का दिपावली+++++++-

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट दीपावली पर घर बंद करके बाहरगांव जाने वाले नागरिकों के लिए सूरत महानगरपालिका की विशेष एडवाइजरी डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के…

    गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की एतिहासिक सफलता+++++–

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की ऐतिहासिक सफलता: महिला हत्याकांड के आरोपी को मात्र 39 दिनों में आजीवन कारावास **त्वरित जांच और मजबूत पैरवी…

    Leave a Reply