तड़के 4:00 बस यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 153 किलोमीटर

दिव्यांशु ट्रेवल्स की बस में करीब 40 यात्री सवार थे। रविवार तड़के 4:00 बस यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 153 किलोमीटर पर पहुंची। बस के आगे सरिया से भरा ट्रोला चल रहा था। खंदौली इंटरचेंज से हाथरस रोड पर उतरने के लिए ट्रोला चालक ने ब्रेक लगाए। तभी पीछे चल रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर ट्रोला से टकरा गई। ट्रोला में भरी सरिया बस में घुस गई। इसके बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

टोल प्लाजा से सुरक्षाकर्मी वहां पहुंच गए। यूपी 112 पर दुर्घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी 41 मौके पर पहुंची। टोलकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने घायलों को बस के शीशा तोड़कर बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी और थाने से पुलिस फोर्स बुला लिया। यात्री बस में फंसे हुए थे, शीशे तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। बस में दो चालक थे। इनमें से एक चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे चालक को करीब दो घंटे बाद निकाला जा सका।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    मजबूत हड्डियां, सुरक्षित सड़कें और स्वस्थ कार्यशैली का संदेश

    अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी के माहव्यापी जनस्वास्थ्य अभियान ‘आगरा मूव्स बेटर-2026’ के तहत मंगलवार को शहर में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में 16…

    अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञता से संवरेगी बचाए गए हाथियों की देखभाल

    अर्जुन रौतेला मथुरा। विश्व हाथी दिवस से पहले वाइल्डलाइफ एसओएस ने बचाए गए हाथियों की आजीवन देखभाल और कल्याण को और बेहतर बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग मजबूत किया है।…

    Leave a Reply