सूटकेस में मिली लड़की की लाश

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर आज शुक्रवार दोपहर लाल रंग के ट्रॉलीबैग में लड़की की लाश मिली है, जिसकी हत्या सीने में गोली मारकर की गई थी। फिर उसके बाद शव को सूटकेस में भरकर फेंक दिया। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

 

प्राप्‍त समाचार के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे पर राया थाना इलाके में शुक्रवार दोपहर को एक ट्रॉलीबैग में लड़की की लाश मिली। लड़की की लाश पालिथीन में पैक करके बैग में रखी गई थी। पुलिस के अनुसार उसको गोली मारी गई है। उसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है।

 

लड़की ने काले रंग की टी-शर्ट और लोअर पहना था

 

राया कट के सर्विस रोड पर स्थित राजकीय कृषि फार्म के पास दोपहर में पुलिस को सूटकेस पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने सूटकेस खोला तो उसमें लड़की का शव था। युवती के सीने में गोली मारकर हत्या की गई है। उसके शरीर मे कई जगह चोटों के निशान मिले हैं। सूचना पर सीओ महावन आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। युवती ने काले रंग की टी शर्ट और लोअर पहन रखा है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। सीओ ने बताया कि युवती की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

गोली मारकर हत्या करने की आशंका

 

यमुना एक्सप्रेस वे से राया की तरफ जाने वाले रोड पर किसान भवन के समीप बैग पड़ा हुआ था। पुलिस ने जब ट्रॉली बैग से शव बाहर निकाला तो युवती के सीने में गोली का निशान दिखाई दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

 

5 फीट 2 इंच है युवती की लंबाई

 

पुलिस के अनुसार युवती की लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच है। युवती का रंग गोरा, काले बाल सलेटी कलर की टी शर्ट हाफ बाजू की जिस पर लेजी डेज लिखा हुआ था। युवती ने नीला और सफेद रंग का प्लाजो पहना हुआ था। युवती के बाएं हाथ में कलावा और काला धागा भी बंधा हुआ था। पैरों में हरे रंग की नेल पॉलिश लगी हुई थी। पुलिस को संभावना है कि युवती की हत्या कहीं और की गई फिर सबूत मिटाने के लिए शव को यहां फैंक दिया। सीओ महावन आलोक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    जाम से निजात दिलाने तथा आम जनों की सांसों को बचाने के लिए कस्बा एत्मादपुर में बाईपास की मांग तथा भागूपुर स्थित दोनों तरफ सर्विस रोड पर भरे जल भराव की समस्या को लेकर परियोजना निर्देशक

    आगरा जाम से निजात दिलाने तथा आम जनों की सांसों को बचाने के लिए कस्बा एत्मादपुर में बाईपास की मांग तथा भागूपुर स्थित दोनों तरफ सर्विस रोड पर भरे जल…

    ताजमहल पर गर्मी का असर: 17 वर्षीय पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में घूमने आई एक किशोरी पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।…

    Leave a Reply