बुखार का कहर: फिरोजाबाद में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, आठ और बच्चों ने तोड़ा दम

संवाददाता रितु सारस्वत फिरोजाबाद जिले में डेंगू और वायरल फीवर से गुरुवार को दोपहर तीन बजे तक आठ बच्चों की मौत हो गई है। इससे पूर्व बुधवार को सात बच्चों ने दम तोड़ा था। जिले में करीब 70 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं। जिले में फैल रहे डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए डीएम चंद्र विजय सिंह ने एडवाइजरी जारी की है। साथ ही खुद भी गली-मोहल्लों जाकर बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

डीएम चंद्र विजय सिंह ने जिले में डेंगू को नियंत्रित करने के लिए सीडीओ चर्चित गौड़ को डेंगू का नोडल अधिकारी का विशेष अधिकार दिया है। साथ ही बीमारियों से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। डीएम ने कहा कि डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए आम जन घरों में पानी की टंकी व अन्य पात्रों में पानी का भराव नहीं होने दें। बचाव के लिए लोग घरों में रखीं पानी की टंकी को ढक्कन से कस कर बंद रखें। पेड़-पौधों और फूलदान में जमा पानी को नियमित रूप से साफ करें।

डीएम ने लोगों को किया जागरूक
डीएम ने कहा कि मच्छरों को भगाने के लिये क्रीम ऐरोसॉल स्ट्रायल आदि का प्रयोग करें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें और बुखार आने पर पैरासीटामोल दवा का प्रयोग करें। डीएम ने गुरुवार को गली-मोहल्लों में जाकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अपने घर में और आसपास पानी जमा नहीं होने दें। अगर घर में बच्चा बीमार है तो सबसे पहले उसे पैरासीटामोल दें। हाई पावर की दवा उसे बिल्कुल न दें। उन्होंने कहा कि एहतियात से बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

फिरोजाबाद में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बच्चों की मौत की जांच के लिए टीम भेजी है।

मृतकों का सरकारी आंकड़ा 41
जिले में अब तक 70 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं। हालांकि मृतकों का सरकारी आंकड़ा 41 है। आगरा मंडल के अतिरिक्त निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. एके सिंह ने बताया कि फिरोजाबाद में डेंगू और अन्य संदिग्ध बीमारी से 36 बच्चों और 5 वयस्कों की मौत हुई है। आईसीएमआर टीम ने डेंगू के अलावा अन्य बीमारियों का पता लगाने के लिए सीरम के नमूने एकत्र किए हैं और विभिन्न परीक्षण किए हैं। रिपोर्ट का इंतजार है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    3, 4 और 5 अक्टूबर को सजेगा 18वां संस्करण, देश-दुनिया के 250 से अधिक प्रदर्शक होंगे शामिल

    अर्जुन रौतेला आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें संस्करण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा…

    जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

    अर्जुन रौतेला आगरा। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति-2026 की बैठक शनिवार को शास्त्रीपुरम स्थित दिव्या रिसोर्ट में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ सीता-राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ…

    Leave a Reply