भाजपा में पदोन्नति, ओबीसी मोर्चा नगराध्यक्ष से जिला मंत्री बने नवल लोधी

जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया व पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष किशोर लोधी ने जारी की सूची

बुलन्दशहर के जहांगीराबाद नगर के मोहल्ला लोधान निवासी नवल लोधी को भाजपा पिछड़ा मोर्चा का जिला मंत्री बनाया गया हैं। बीजेपी जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया व ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष किशोर लोधी ने हस्ताक्षरयुक्त सूची जारी कर इस बात की जानकारी दी। बता दें कि नवल लोधी अब से पहले पिछड़ा मोर्चा में नगराध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे। लेकिन अब राजनीतिक कद में उन्नति होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई-शुभकामनाएं दी हैं। नवल लोधी ने बताया कि संगठन ने जो जिम्मा मुझे दिया हैं उसका मैं पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करूंगा। लोधी ने जिलाध्यक्ष समेत सभी उच्च पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया हैं। उधर, सोशल मीडिया विधानसभा संयोजक आशु गुप्ता ने भी मीडिया को सूचना देते हुए अपनी शुभकामनाएं नवनियुक्त पदाधिकारी को दी।

रिपोर्टर:- सुनील राघव

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    अवैध निर्माण कार्य पर तुरन्त कार्रवाई आखिर किव नहीं होती

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट अवैध निर्माण पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं? सरकार और प्रशासन से उठे सवाल गुजरात में विकास कार्यों और आधुनिक बुनियादी ढांचे की…

    गुजरात प्रदेश पारडी तहसील में दो बच्चों की मां की++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट दो बच्चों की मां की निजी तस्वीरें वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज पारड़ी तालुका के एक गांव में एक महिला…

    Leave a Reply