बरहन पुलिस ओर एसओजी टीम की बाइक सवार तीन बदमाशों से मुठभेड़

आगरा थाना बरहन पुलिस ओर एसओजी टीम की बाइक सवार तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई दो बदमाश मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। बदमाश के कब्जे से एक बाइक, तमंचा और ज्वेलर्स से लूटी हुई ज्वेलरी भी बरामद की है।।

विगत कुछ दिनों पहले थाना बरहन क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकान में अज्ञात बदमाशों द्वारा डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में थाना बरहन क्षेत्र में मुकदमा भी दर्ज किया गया था सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम धर्मा उर्फ धर्मेंद्र सिंह थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद बताया। बदमाश पर करीब 2 दर्जन से ऊपर मुकदमे दर्ज है पुलिस ने बदमाश के कब्जे से बाइक तमंचा सहित ज्वेलर्स के यहां से लूटी हुई ज्वेलरी भी बरामद की है। सही पुलिस फरार दोनों बदमाशों की तलाश में जुट गए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए एस एन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है।।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    होटल गुलिस्ता गेट के समीप व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी,

    फतेहपुर सीकरी क्षेत्र स्थित होटल गुलिस्तान गेट के समीप सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस…

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

      फतेहपुर सीकरी। थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस…

    Leave a Reply