तमंचे पर डिस्को-मंच पर युवक ने लहराया तमंचा- डांसर संग मटकाए

गोंडा। धूमधाम के साथ आयोजित किए गए मांगलिक कार्यक्रम में चल रहे आर्केस्ट्रा प्रोग्राम के दौरान मंच पर चढ़े युवक ने तमंचा लहराते हुए डांसर संग जमकर अपने कूल्हे मटकायें। मामला सामने आने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तमंचा लहराकर डांसर के साथ अपने नृत्य के लटके-झटके दिखाने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। दरअसल बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसे जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र के सराय खत्री गांव के बंजरिया गांव का होना बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक गांव में रहने वाले रितेश चौहान ने अपने बेटे रोशन की शादी की खुशी में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था। बहू भोज में शामिल होने के लिए आए मेहमानों के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा पार्टी की व्यवस्था की गई थी।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    होटल गुलिस्ता गेट के समीप व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी,

    फतेहपुर सीकरी क्षेत्र स्थित होटल गुलिस्तान गेट के समीप सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस…

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

      फतेहपुर सीकरी। थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस…

    Leave a Reply