महानगर उपाध्यक्ष मुनेन्द्र जादौन के निवास पर हुआ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जोशीला स्वागत।

महानगर उपाध्यक्ष मुनेन्द्र जादौन के निवास पर हुआ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जोशीला स्वागत।­

जादौन के निवास पर कार्यकर्ताओं के स्वागत से गदगद दिखे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

महानगर उपाध्यक्ष भाजपा मुनेन्द्र जादौन ने गदा भेंट कर किया स्वागत।

आगरा। महासम्पर्क अभियान के अन्तर्गत आगरा के जीआईसी मैदान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सभा को सम्बोधित करने के बाद उनका काफिला भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष मुनेन्द्र जादौन के निवास पर पहुँचा। भाजपा नेता के निवास ताज मोटर पर काफिला रुकते ही कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के गगनभेदी नारों से खुश नजर आ रहे राजनाथ सिंह ने सभी का अभिभादन स्वीकार कर उनका हालचाल लिया। मुनेन्द्र जादौन और जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन प्रदीप भाटी ने रक्षा मंत्री का गदा भेंट कर स्वागत किया। स्वागत से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गदगद नजर आए। उन्होंने मुनेन्द्र जादौन और भाजपा कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाने के साथ चुनाव में जुट जाने को कहा।इस दौरान जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन प्रदीप भाटी, राकेश चौहान, राजकुमार गुप्ता, मनोज राजौरा, अभिषेक गुप्ता, करुणानिधि गर्ग, भुवन भूषण शर्मा, सुशील पटेल, अभिषेक कुमार पटेल, पप्पू सिसोदिया, संदीप अरोड़ा, नन्दू गुप्ता, ज्योति जादौन, आकाश, वंश जादौन, सोमेन्द्र जादौन,अमित पटेल, संदीप शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ताजमहल पर गर्मी का असर: 17 वर्षीय पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में घूमने आई एक किशोरी पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।…

    कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित

    ।।कोसी कलां ।। कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर माँ महारानी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से स्वर्गीय…

    Leave a Reply