पार्षदों संग नगर आयुक्त ने बल्केश्वर परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण

 

 

पार्षदों संग नगर आयुक्त ने बल्केश्वर परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण

सावन मास के दूसरे सोमवार को हर साल आगरा में बल्केश्वर मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में दो लाख से अधिक श्रृद्धालु आते हैं। बल्केश्वर मंदिर में रविवार रात से ही दर्शन के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहता है। इस दिन आगरा के चारों कोनों में स्थित शिव मंदिरों और परिक्रमा मार्ग पर पड़ने वाले मंदिर की परिक्रमा करते हैं। गुरुवार को नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने स्थानीय पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट, हरिओम गोयल, पूजा बंसल, गिर्राज बंसल, महेश चंद निषाद, महेश फौजदार के साथ बल्केश्वर परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने परिक्रमा मार्ग पर सफाई, लाईट एवं परिक्रमा मार्ग पर गढ्डा या मेनहोल ना खुला हो इत्यादि समस्या न हो ऐसे सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान मयंक खंडेलवाल, विश्वनाथ भारद्वाज, हरिओम अग्रवाल, प्रशांत गोयल उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    कर्बला के शहीदों की याद में मना चेहल्लुम,महफ़िल,लंगर

     फतेहपुर सीकरी दरगाह हज़रत शैख़ सलीम चिश्ती के सज़्ज़ादानशी अरशद फरीदी के नेतृत्व में चेहल्लुम की महफिल का अहतमाम किया गया महफ़िल में तमाम शायर व ओलेमा ने कलाम पेश…

    सीकरी नगर पालिका क्षेत्र में वाटर कूलर का शुभारंभ

      फतेहपुर सीकरी आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में तीन स्थानों पर वाटर कूलर लगाकर उनका शुभारंभ किया गया है। पालिका कार्यालय पर स्थित नवीन वाटर कूलर का चेयरमैन शवनम…

    Leave a Reply