बहराइच * नव नियुक्त 29 एएनएम को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम व एम एल सी प्रज्ञा त्रिपाठी ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र *मनोज त्रिपाठी.

18 जुलाई, मिशन रोज़गार अन्तर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रदेश के जनपदों के लिए 1573 ए.एन.एम. को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने जिलाधिकारी मोनिका रानी के साथ जनपद के लिए नियुक्त 29 ए.एन.एम. को नियुक्ति पत्र का वितरण किया।
इस अवसर पर एम.एल.सी. डॉ. त्रिपाठी ने नवनियुक्त ए.एन.एम. को बधाई देते हुए कहा कि स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभाग में सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात ह है उन्होंने कहा कि अभिनव प्रयोगों के माध्यम से जनपद के विकास को नई दिशा प्रदान करने के लिए प्रयत्नशील जिलाधिकारी के नेतृत्व में आप लोग कठिन परिश्रम, लगन, मेहनत, समर्पण एवं सेवाभाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए लोगों को विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर पुण्य के भागीदार भी बनें।
डीएम मोनिका रानी ने भी नवनियुक्त एएनएम को बधाई देते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए इससे अच्छी मिसाल क्या हो सकती है कि महिला डीएम व एमएलसी के हाथों 29 महिला एएनएम को नियुक्त पत्र प्राप्त हो रहे हैं। डीएम ने नवनियुक्त एएनएम का आहवान किया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान करें। सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जिला अधिकारी ने कहा कि साकारात्मक सोच व ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ज़रूरतमन्द लोगों को विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ दिलायें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, डीसीपीएम मोहम्मद राशिद, डीएचईआईओ बृजेश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।मनोज त्रिपाठी ब्यूरो चीफ बहराइच 8081466787.।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    सर्वाइकल कैंसर एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

    अर्जुन रौतेला आगरा। जनपद आगरा के बल्केश्वर क्षेत्र में स्थित श्री गणेशराम नागर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बृजवाणी रेडियो चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में एक…

    पद्म श्री परम पूज्य आचार्य श्री चन्दना जी ( ताई मां ) का महाप्रयाण करुणा सेवा और साधना के एक युग का अवसान

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट करुणा, सेवा और साधना के एक युग का अवसान पद्मश्री परम पूज्य आचार्य श्री चंदना जी ‘ताई माँ’ का महाप्रयाण सूरत। मानवता, करुणा…

    Leave a Reply