कागारोल में जमीन को लेकर एक ही मां से जन्मे दो सगे भाइयों में हुआ खूनी संघर्ष बीच बचाव करने मै बुजुर्ग पिता की भी मौत

खेरागढ। कागारौल में जमीन को लेकर कल सुबह विवाद हो गया। देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया और लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चलने लगी। दोनों ओर से जमकर मारपीट होने लगी। बड़े भाई ने दो छोटे भाइयों और बचाने आए पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई। बचाने आए पिता को गंभीर चोट आई। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिता ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ग्रामीणों की घटनास्थल पर भीड़ लग गई। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर ने घटनास्थल का मुआयना किया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। ये घटना कागारौल के गढ़ी कालिया गांव की है। पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने tn न्यूज़ 24के संवाददाता सुमित मित्तल को बताया कि परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद था। पांच भाई में कुछ भाई मथुरा में रहते थे। सभी भाई घर में थे। उनके बीच जमीन को लेकर पंचायत हो रही थी। इसी पंचायत में उनमें विवाद हो गया। इसमें बड़े भाई जिसका नाम कलुआ वो अचानक हमलावार हो गया।

 

उसने दोनों छोटे भाई सोमप्रकाश और हेम प्रकाश के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। खून बहने से दोनों की मौत हो गई। पिता भी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहां उपचार के दौरान पिता राजेंद्र सिंह की मौत हो गई। तीनों भाई फरार हैं। गांव वालों से पूछताछ में पता चला है कि पिता ने दो भाइयों के नाम जमीन कर दी थी। इस पर तीन भाई नाराज थे। एक भाई अपने नाम जमीन करवाना चाह रहा था। इसको लेकर ही पंचायत की गई थी। पुलिस मामले की जांच करने में लगी है। फरार दोनों भाइयों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने टीमें बनाकर फरार भाइयों को पकड़ने के लिए भेजी हैं।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    दिवाली की मिठास सेहत पर न पड़े भारी, मिठाइयों के अधिक सेवन से बढ़ सकता है ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल का खतरा

    अर्जुन रौतेला आगरा। दीपावली का त्योहार मिठाइयों, पकवानों और पारिवारिक खुशियों के बिना अधूरा माना जाता है, लेकिन त्योहारों के दौरान बढ़ता मीठे और वसायुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य…

    दिवाली के बाद प्रदूषण का बढ़ता प्रकोप, स्वास्थ्य पर मंडराया खतरा

    अर्जुन रौतेला (नई दिल्ली) । दीपावली का पर्व खुशियों और रोशनी का संदेश लेकर आता है, लेकिन त्योहार के बाद दिल्ली-NCR सहित आसपास के क्षेत्रों में बढ़ता वायु प्रदूषण जनस्वास्थ्य…

    Leave a Reply