बहराइच*डीएम ने निःशुल्क सीएम अभ्युदय योजना के सफल हुए छात्र- छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि मेधावी विधार्थी उठाये लाभ *मनोज त्रिपाठी.

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की समीक्षा हेतु वृहस्पतिवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जनपद स्तर पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मुफ्त में सरकार की तरफ से कोचिंग/प्रशिक्षण की सुविधा मिल रही है। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर को निर्देश दिया कि योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जाए ताकि अर्हता रखने वाले छात्र-छात्राएं प्रदेश सरकार की इस अभिनव योजना का भरपूर लाभ उठा सकें।
डीएम मोनिका रानी ने निर्देश दिया कि शैक्षिक सत्र 2023-24 हेतु आवेदन करने वाले समस्त मेधावी छात्रों को योजना से आच्छादित कराएं जाने के निर्देश दिये। डीएम ने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत यूपीएससी, नीट, जेईई, एनडीए, सीटीईटी के साथ-साथ अन्य प्रतियोगात्मक परीक्षाओं के कोर्सेस का संचालन किया जाए ताकि आकांक्षात्मक जिले के अधिक से अधिक मेधावी छात्र निःशुल्क कोचिंग का लाभ उठाकर अच्छे पदों पर आसीन होकर परिवार, जनपद, देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। डीएम ने यह भी निर्देष दिया कि कोचिंग हेतु कुशल एवं योग्य फैकल्टी/टीचर/विषेशज्ञो का चयन किया जाएगा ताकि शासन की मंशानुरूप योजना अपने उद्देश्यों में सफल हो सके।
बैठक के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2021-22 एवं 2023 में कोचिंग योजना अन्तर्गत संचालित विभिन्न प्रतियोगात्मक परीक्षाओ की तैयारी कर रहे गरीब परिवारो के 05 मेधावी छात्र राहुल बाजपेई व आकाश शुक्ला यूपी पुलिस में उप निरीक्षक, सचिन तिवारी सीआरपीएफ में उप निरीक्षक, दीपक राज मिश्रा मा. उच्च न्यायालय प्रयागराज में कनिष्ठ सहायक के पद पर चयनित हो चुके है जबकि छात्र विकास को जेआएफएनईटी में सफलता मिली है। डीएम ने इस स्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अभ्युदय प्रबन्धन समिति व सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कैसरगंज पंकज दीक्षित, महसी राकेश कुमार मौर्या, पयागपुर दिनेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर गुप्ता, बीएसए अव्यक्तराम तिवारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे। मनोज त्रिपाठी ब्यूरो चीफ बहराइच 8081466787.।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका का दिपावली+++++++-

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट दीपावली पर घर बंद करके बाहरगांव जाने वाले नागरिकों के लिए सूरत महानगरपालिका की विशेष एडवाइजरी डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के…

    गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की एतिहासिक सफलता+++++–

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की ऐतिहासिक सफलता: महिला हत्याकांड के आरोपी को मात्र 39 दिनों में आजीवन कारावास **त्वरित जांच और मजबूत पैरवी…

    Leave a Reply