हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की एक बैठक हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

प्रयागराज ! आज दिनांक 12.09.2023 को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की एक बैठक हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं महासचिव श्री नितिन शर्मा के संचालन में ओल्ड स्टडी रूम में सायं 03:00 बजे सम्पन्न हुई जिसमें उपस्थित सभी पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के पश्चात् कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से कल दिनांक 13.09.2023 (बुधवार) को भी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। चूँकि शासन द्वारा हापुड़ घटना पर आज की तिथि तक कोई निर्णय नहीं लिया गया जिससे प्रदेश के अधिवक्ताओं में काफी रोष व्याप्त है। उक्त बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि शासन के खिलाफ विरोध को जारी रखा जाएगा।

 

इसके साथ ही साथ बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि यदि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद के निर्णय के विरूद्ध जाकर कोई भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य करते हुए पाया जाता है तो उसके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी ।

 

उक्त बैठक में सर्वश्री आशुतोष पाण्डेय, अशोक कुमार त्रिपाठी, स्वर्ण लता सुमन ( उपाध्यक्षगण ), सर्वेश कुमार दुबे (संयुक्त सचिव प्रशासन), अजय सिंह (संयुक्त सचिव लाइब्रेरी), आशीष कुमार मिश्र (कोषाध्यक्ष), श्रीमती सरिता सिंह, अभ्युदय त्रिपाठी, विनोद राय, अमित कुमार पाण्डेय, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, अरुण कुमार त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र (नगरहा), सुधीर कुमार केसरवानी, साइमा सहर, अनिरुद्ध ओझा, अनिल कुमार मिश्र तथा अनिल प्रताप सिंह (कार्यकारिणी सदस्यगण उपस्थित रहे।

उपरोक्त समस्त जानकारी संयुक्त सचिव प्रशासन श्री सर्वेश कुमार दुबे द्वारा उपलब्ध कराई गई।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    रामलीला महोत्सव का हुआ शुभारंभ, हनुमान ध्वज के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

    ।। कोसी कलां ।। झंडा पूजन के साथ शुरू हुआ श्रीरामलीला महोत्सव। भव्य झांकियों के साथ निकली झंडा पूजन की सवारी, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत कोसीकलां। ऐतिहासिक श्रीरामलीला एवं…

    झूठी खबर छपने पर फटकार,फर्जी शिकायत छापने का आरोप, कार्रवाई की मांग

      फतेहपुर सीकरी दैनिक चंबल टाइम्स में 11 सितंबर को एक झूठी खबर प्रकाशित करने के आरोप को लेकर कस्बा निवासी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने संपादक को भेजे शिकायती…

    Leave a Reply