जयपुर आगरा हाईवे पर बड़ा ही दर्दनाक हादसा बस मे ट्रक ने मारी टक्कर 11की मौत

राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बस में सवार 11 लोगों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल
राजस्थान के भरतपुर जिले में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया है. यहां एक ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में बस में सवार 11 लोगों की मौत हो गई. यह दुर्घटना जयपुर-आगरा हाइवे पर नदबई थाना इलाके में हुई. पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया.

राजस्थान के भरतपुर जिले में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया है. यहां एक ट्रक की टक्कर से बस में सवार 11 लोगों की मौत हो गई. 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया.

जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी बस गुजरात से मथुरा की तरफ जा रही थी. जयपुर-आगरा हाइवे पर नदबई थाना इलाके में जयपुर आगरा नेशनल हाईवे पर हन्तरा पुल पर बस खराब हो गई. ड्राइवर ने बस को खड़ा किया और ठीक करने की कोशिश करने लगा. तभी पीछे से आए ट्रक ने बस में टक्कर मार दी.

घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती

पुलिस का कहना है कि हादसे में 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई है. कुछ लोग घायल हुए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बारे में जानकारी ली जा रही है.

भावनगर से मथुरा जा रही थी बस

पुलिस ने बताया कि यह बस गुजरात के भावनगर से चलकर जयपुर और भरतपुर होते हुए उत्तर प्रदेश के मथुरा जा रही थी. सुबह करीब 5 बजे हादसा घटित हुआ. मरने वालों में 6 महिलाएं और पांच पुरुष बताए जा रहे हैं. सभी यात्रियों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने 11 लोगों को मृत घोषित कर दिया. करीब 20 गंभीर घायलों का इलाज चल रहा है
­

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश खादी और ग्रामोद्योग विभाग की प्रदर्शनी, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एस. पी. सिंह बघेल ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    आगरा से सटीक खबर – खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ आगरा के बल्केश्वर पार्क मैदान में उत्तर प्रदेश खादी और ग्रामोद्योग विभाग द्वारा आयोजित दस दिवसीय मंडलीय खादी ग्रामोद्योग…

    “राष्ट्रपति–प्रधानमंत्री की उपस्थिति में प्रो. बघेल ने निभाई अहम भूमिका, रूस के राष्ट्रपति से मिलाया हाथ”

    “राष्ट्रपति–प्रधानमंत्री की उपस्थिति में प्रो. बघेल ने निभाई अहम भूमिका, रूस के राष्ट्रपति से मिलाया हाथ” *प्रेम चौहान TN NEWS 24 Desk* नई दिल्ली। आज प्रातः राष्ट्रपति भवन में आयोजित…

    Leave a Reply