NCR की तर्ज पर होगा उत्तरप्रदेश मे स्टेट कैपिटल रीजन डेवलोपमेन्ट अथॉरिटी का गठन किन किन जिलों को किया गया शामिल आइये जाने

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आवास और शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने स्टेट कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एससीआरडीए) के जल्द से जल्द गठन के निर्देश दिए.
बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि तीन महीने के अंदर एससीआरडीए की कार्ययोजना प्रस्तुत करें.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि एससीआरडीए में लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर और बाराबंकी को शामिल करें. इसके साथ ही राजधानी लखनऊ को एससीआरडीए का मुख्यालय बनाएं और नागरिकों की सुविधा के लिए बाकी जनपदों में रीजनल ऑफिस खोलें.

सीएम योगी ने दिए निर्देश

बैठक में सीएम योगी ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में एससीआरडीए का प्लान तैयार किया जाए. झांसी औद्योगिक विकास प्राधिकरण के बाद एससीआरडीए प्रदेश में नियोजित शहरी विकास का मॉडल होगा. सीएम योगी ने कहा कि अगले सौ साल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शहरी विकास की योजना बनाई जा रही है

59 शहरों के लिए बन रहा मास्टर प्लान

सीएम योगी ने जोर देते हुए कहा की शहरी विकास की जो भी योजनाएं तैयार हों उनका आधार निवेश और रोजगार होना चाहिए. इस दौरान उन्होंने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत 59 शहरों के लिए तैयार किया जा रहा मास्टर प्लान शासन के अनुमोदनार्थ 30 सितंबर तक भेज दिए जाएं. सीएम योगी का कहना है कि शामली, बड़ौत, चंदौसी, गोंडा, और अमरोहा के लिए पहली बार मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है, इसमें तेजी लाएं.

इसके साथ ही लोनी और मोदी नगर को गाजियाबाद में इंट्रीग्रेटेड करते हुए एक मास्टर प्लान बनाया जाए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जहां पर मास्टर प्लान का नक्शा पास हो गया है, अगर वहां कोई बिल्डर नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें.

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    एत्मादपुर में विधायक खेल स्पर्धा का हुआ समापन  समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष और मंडल आयुक्त हुए शामिल

    एत्मादपुर में विधायक खेल स्पर्धा का हुआ समापन  समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष और मंडल आयुक्त हुए शामिल सभी विजेता खिलाड़ियों को किया गया मंच पर सम्मानित आगरा के…

    बहराइच *थाना रिसिया पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री का फर्जी सह प्रतिनिधि बनें जालसाजों को किया गया गिरफ्तार *मनोज त्रिपाठी

    प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर मंदिर स्थित शिविर कार्यालय का फर्जी सह प्रतिनिधि बन कर फोन कर अधिकारियों / आम जनमानस पर दबाव बनाते गैर कानूनी कार्य करने…

    Leave a Reply