विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह सहित भूमिगत मेट्रो के लिए मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

*भूमिगत मेट्रो के लिए मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल*

आगरा | भूमिगत मेट्रो संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, धर्मपाल सिंह, पुरुषोतम खंडेलवाल और एमएलसी विजय शिवहरे के साथ लखनऊ में 5 कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला | एमजी रोड पर भूमिगत मेट्रो की लगातार उठ रही मांग को लेकर छावनी क्षेत्र से विधायक डॉ. जीएस धर्मेश द्वारा लिए मुख्यमंत्री से समय के अनुसार सूबे के मुखिया से शहर की जीवन रेखा एमजी रोड को बचाने के लिए उसके आगामी समस्याओ के बारे में समिति के प्रतिनिधि और पूर्व विधायक केशो मेहरा ने समिति का पक्ष रखा |

उन्होंने कहा कि एमजी रोड बहुत छोटा है यहाँ एलिवेटेड मेट्रो आने से भविष्य की एलिवेटेड रोड की उम्मीद पूरी तरह से ख़त्म हो जाएगी | हमारे जनप्रतिनिधियों ने भी आपको और लखनऊ मेट्रो को लिखित प्रतिवेदन दिया है | जिस पर उन्होंने एमजी रोड के चार किमी. के भाग पर करीब चौदह सौ करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्चा बताया है |

विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने बताया कि मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि मेट्रो के पहले चरण का कार्य चल रहा है | उसमे लगभग दो से तीन वर्ष का समय लगेगा | अब दुसरे चरण का कार्य नहीं शुरू किया जायेगा | आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बारे में विचार होगा। समिति द्वारा दिए सुझाव को केंद्र सरकार को भेजेंगे |

विधायक धर्मपाल सिंह और पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री से एमजी रोड पर एलिवेटेड मेट्रो के निर्माण से आसपास के व्यापारियों का व्यापार पुरी तरह से खतम हो जायेगा | यातायात की समस्या एक विकराल रूप धारण कर लेगी | पर्यावरण की द्रष्टि से भी काफी नुकसान होगा | अतः सभी ने एक स्वर में भूमिगत मेट्रो के पक्ष में अपनी बात रखी |

एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष आगरा के जनप्रतिनिधि होने के नाते मजबूती से पक्ष रखा है | उन्होंने सभी जनता के हित में कार्य होने की बात कही |

लोकतंत्र सेनानी संजय गोयल ने कहा कि सभी ने योगी जी के आश्वासन पर भरोसा जताया है | लम्बे समय से भूमिगत मेट्रो के लिए संघर्ष चल रहा था | आज जनप्रतिनिधियों के साथ उन्होंने धेर्यता से सभी पहलुओ को सुना और समझ कर दुसरे चरण के कार्य को सभी शुरू ना होने के लिए आश्वस्त किया |

समिति के उपाध्यक्ष विपुल बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बड़े अच्छे मन से हमारी बात सुनी व आश्वस्त किया की शहर की इच्छा के विपरीत कुछ भी नहीं होगा। हम सभी का परिश्रम आज सुखार्द लगा।

Follow us on →     
IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan
  • Editor In Chief TN NEWS 24

    बदलते वक्त का, बदलते भारत का, आज के हर युवा पीढ़ी की, पहली पसंद.... TN NEWS 24 आवाज़ जुर्म के खिलाफ़ 

    Related Posts

    भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वी जन्म जयंती पर सूरत शहर कांग्रेस कमेटी

    सूरत शहर कांग्रेस द्वारा भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित सूरत, 14 अप्रैल – भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं…

    होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए नई नियमावली तैयार

      होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए नई नियमावली तैयार 44,000 पदों पर भर्ती की जाएगी शासन को भेजी गई भर्ती की नियमावली कैबिनेट की मंजूरी के बाद भर्ती प्रक्रिया…

    Leave a Reply